Home
News

Oneplus 5T की इंडियन कीमत हुई लीक, अब तक का सबसे सस्ता पावरफुल स्मार्टफोन!

By Agrahi

रुमर्स और लीक में अब तक वनप्लस 5टी की कई जरुरी जानकारियां सामने आ चुकी हैं. चाइनीज़ साइट्स पर जहां फोन के स्पेसिफिकेशन देखे गए तो एक यूट्यूबर ने फोन की अनबॉक्सिंग वीडियो भी पोस्ट कर दी थी, जिसे बाद में हटा दिया गया.

इस अनबॉक्सिंग वीडियो में वनप्लस 5टी की सभी जरुरी जानकारियां सामने आ गई हैं. अब भारतीय फैन्स के लिए भी एक खास खबर है. वनप्लस 5टी की इंडियन प्राइसिंग लीक हो चुकी है, जिसके मुताबिक यह फोन अन्य के मुकाबले काफी सस्ता लगता है.

Oneplus 5T की इंडियन कीमत हुई लीक, अब तक का सबसे सस्ता पावरफुल स्मार्टफोन!

टेकडिपर नाम के एक टेक पब्लिकेशन ने वनप्लस 5टी की मुमकिन कीमत रिवील की है, एंड्रायड हेडलाइन्स में इसे स्पॉट किया गया है. कुछ दिनों पहले वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी इस फोन की कीमत के बारे में हिंट दिया था.
पीट लाउ ने जहां कीमत के अधिक होने की बात कही थी, वहीँ कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन की कीमत पिछले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 के बराबर होने की उम्मीद है. वहीं वनप्लस 5टी की लीक कीमत भी कुछ ऐसा ही कह रही है.

जानकारी के अनुसार वनप्लस 5टी का 64जीबी वैरिएंट मॉडल 32,999 रुपए का होने वाला है. जबकि इसके 128जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपए हो सकती है. यदि ऐसा होता है तो वनप्लस 5टी मार्केट में सबसे सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा, जो इतने दमदार स्पेक्स के साथ आता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 5t India Pricing leaked . This smartphone can be the most affordable flagship smartphone in the market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X