OnePlus के नए ट्वीट ने किया बड़ा खुलासा
वनप्लस अपने आने वाले स्मार्टफोन Oneplus 5T को लेकर कुछ महीनों से काफी चर्चाओं में है। इस फोन के लिए अब तक यह कंफ्यूजन बना हुआ था, लेकिन लगता है अब काफी कुछ साफ़ हो गया है। वनप्लस ने अपने एक ट्वीट में वनप्लस 5टी के आने के बारे में हिंट किया है। इस ट्वीट में कंपनी ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वनप्लस के लोगो के साथ 5 चाय के मग हैं।
अब इस ट्वीट से साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है की कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन का नाम Oneplus 5T होगा। कंपनी इस फोन के लिए मार्केट में हाइप क्रिएट कर रही है। यदि रुमर्स पर ध्यान दें तो कंपनी इस फोन को नवम्बर 16 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी भारत में भी इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है, हो सकता है की इसी महीने यह भारत में भी लॉन्च हो।

फोन के लीक स्पेक्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस 5स्मार्टफोन इन दिनों आने वाले हाई एंड स्मार्टफोन की तरह ही फुल व्यू डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि नैरो बेज़ल और 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले का होगा। इसका डिस्प्ले 6इंच का हो सकता है, जिसका रेसोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है। इस फोन में डूअल रियर कैमरा दिया जाएगा, साथ ही इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। वनप्लस 5T का प्रोसेसर, रैम, इंटरनल स्टोरेज, बैटरी साइज़ और कनेक्टिविटी आप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications