OnePlus 5T का नया वेरिएंट लॉन्च, क्या आपने देखा
लंबे इंतजार के बाद OnePlus कंपनी का साल का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T लॉन्च हो चुका है। लॉन्च के बाद इस फोन को भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। OnePlus 5T स्मार्टफोन को इंडिया के के साथ सभी देशों में बहुत पसंद किया गया है। इस फोन को लॉन्च के समय मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया था, लेकिन अब कंपनी ने इस फोन का लावा रेड कलर वेरिएंट भी पेश कर दिया है। फिलहाल लावा रेड कलर वेरिएंट कंपनी के घरेलू मार्केट में ही उपलब्ध कराया गया है।

रेड हॉट ट्रेंड-
बता दें कि रेड कलर वेरिएंट में स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली वनप्लस अकेली कंपनी नहीं है, इससे पहले सोनी, एचटीसी और ऐपल जैसी कंपनियां भी रेड कलर वेरिएंट में फोन पेश कर चुकी हैं। आइए जानते हैं फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T के बाकी स्पेक्स और फीचर्स के बारे में।
कैमरा-
OnePlus 5T स्मार्टफोन में OnePlus 5 की तरह ही डुअल लेंस कैमरा दिया गया है, जो 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल का है। हालांकि OnePlus 5 में 20 मेगापिक्सल f/2.6 सेंसर दिया गया था, वहीं OnePlus 5T में डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर क्रमश: f/1.7 से f/2.4 तक है। इसके जरिए लो लाइट में भी अच्छी फोटोग्राफी की जा सकती है। इसके अलावा जूमिंग और पोर्ट्रेट मोड और Bokeh इफ़ेक्ट है। OnePlus 5T का फ्रंट कैमरे की बात करें, तो ये 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन का फ्रंट कैमरा कैमरा काफी हद तक OnePlus 5 के जैसा ही है।
बैटरी-
पावर सपोर्ट के लिए OnePlus 5T 3,300mAh की बैटरी दी गई है। ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, लेकिन इसमें वायरलैस चार्जिंग फीचर नहीं दिया गया है।
प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज-
OnePlus 5T और OnePlus 5 स्मार्टफोन दोनों में ही स्नैपड्रेगन 835 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 5T स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दिया गया है।
ओपरेटिंग सिस्टम-
OnePlus 5 को भी ऑक्सीजन OS 4.7 का अपडेट दिया जा सकता है, लेकिनपहले इसे OnePlus 5T स्मार्टफोन में देखा गया है। जल्द ही दोनों स्मार्टफोन को एंड्राइड Oreo का अपडेट दिया जाएगा।
कीमत और उपलब्धता-
वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को दो अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। OnePlus 5T के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए है। फोन के लावा रेड वेरिएंट को भी इसी कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को ओपन सेल 28 नवंबर से अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








