Home
News

हैरान न हों, इस कीमत पर लॉन्च हो सकता है OnePlus 5T

By Neha
Oneplus 5T में क्या है खास, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T को लेकर आप कई रूमर्स पढ़ चुके होंगे। कभी फीचर्स और स्पेक्स तो कभी लॉन्च डेट को लेकर ही ये फोन स्मार्टफोन मार्केट में हॉट टॉपिक बना हुआ है। अब वनप्लस 5T की कीमत को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो आपको हैरान कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि OnePlus 5T स्मार्टफोन को OnePlus 5 की कीमत पर ही यूके में लॉन्च किया जाएगा। यानी की इस फोन की कीमत कंपनी के पिछले फोन के बराबर ही होने वाली है।

हैरान न हों, इस कीमत पर लॉन्च हो सकता है OnePlus 5T

टेकरडार वेबसाइट का दावा है कि OnePlus 5T की कीमत कंपनी के पिछले स्मार्टफोन OnePlus 5 जितनी ही होगी। वेबसाइट का कहना है कि उसके पास वनप्लस 5T की कीमत को लेकर एक डॉक्यूमेंट हाथ आया है। आपको ये जानकारी थोड़ी अजीब लग सकती है क्योंकि कोई भी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने नए जनरेशन के स्मार्टफोन में फीचर्स और स्पेक्स अपडेट करने के साथ कीमत भी बढ़ाती है। ऐसे में वनप्लस के प्लैगशिप हैंडसेट की ये कीमत हैरान कर सकती है।

वैसे इस जानकारी पर अभी पूरी तरह से यकीन नहीं किया जा सकता है क्योंकि वनप्लस की तरफ से OnePlus 5T स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। यूके के अलावा बाकी देशों में OnePlus 5T की क्या कीमत होगी इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल इस फोन के लॉन्च का इंतजार करना ही बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है।

बता दें कि OnePlus 5T स्मार्टफोन 16 नवंबर को Brooklyn, New York में लॉन्च किया जाएगा। ये लॉन्च इवेंट 11:00AM EST यानी भारतीय समयानुसार रात को 9.00 बजे होगा। कंपनी ने हाल ही में साफ किया था कि फोन में ऑडियो जैक होगा। अभी तक रूमर्स में इस फोन के फीचर्स सामने आए हैं, कि इसमें 6 इंच का फुल एचडी + पैनल होगा। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 और इसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल होगा।

OnePlus 5T फोन में 20मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट में सेल्फी के लिए होगा, जबकि इसके बैक में डूअल कैमरा हो सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, रियर में कंपनी इस फोन को 16 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। जबकि एक लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि यह फोन 16मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ आएगा। फोन स्नैपड्रैगन 835 एसओसी के साथ लॉन्च हो सकता है। साथ ही 8जीबी रैम भी होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 5T price will be the same as the OnePlus 5. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X