GFXBench पर स्पॉट हुआ OnePlus 5T, जानें पहले कहां होगा लॉन्च
वनप्लस के सीईओ Pete Lau ने पिछले हफ्ते अपने ट्वीट से वनप्लस 5T के बारे में चल रहे रुमर्स को सही साबित कर दिया था। सीईओ के ट्वीट यह कन्फर्म हो गया था की कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5T पर काम कर रही है। इसके साथ ही यह भी कन्फर्म हुआ था की इस स्मार्टफोन को कंपनी जल्द ही पेश कर सकती है।
अब OnePlus 5T को GFXBench पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन रिवील कर दिए गए हैं, हालांकि पहले आए लीक्स में फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

GFXBench की लिस्टिंग के अनुसार वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी मॉडल नंबर A5010 के साथ देखा गया है। इस फोन में 6 इंच का फुल एचडी + पैनल होगा, यह एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 के साथ आता है और इसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल होगा। इन दिनों आए कुछ रुमर्स में यह भी कहा जा रहा है की यह फोन Oppo R11s से काफी मिलता जुलता है।
यह स्मार्टफोन कंपनी के वनप्लस 5 का बेहतर वर्जन होगा। इस फोन में 20मेगापिक्सल सेंसर फ्रंट में सेल्फी के लिए होगा, जबकि इसके बैक में डूअल कैमरा हो सकता है। बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, रियर में कंपनी इस फोन को 16 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है। जबकि एक लेटेस्ट लीक में कहा गया है कि यह फोन 16मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के रियर सेंसर के साथ आएगा।
वहीं कंपनी के एक और ऑफिशियल ट्वीट से फोन के लॉन्च के बारे में एक और हिंट मिला है। इस फोन को आने में अब कुछ ही समय बाकी है और नए ट्वीट में कंपनी ने एक फोटो शेयर की है, जो कि 'एम्पायर स्टेट बिल्डिंग' की है। न्यू यॉर्क स्थित इस बिल्डिंग को आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा।


Click it and Unblock the Notifications








