OnePlus 5T Star Wars Limited Edition भारत में लॉन्च,जानें स्पेक्स- फीचर्स और कीमत
वनप्लस ने आज गुरुवार को भारत में अपना OnePlus 5T Star Wars Limited Edition लॉन्च कर दिया है। वनप्लस ने OnePlus 5T Star Wars एडिशन के लिए डिज्नी के साथ कोलैबोरेशन किया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर स्टार वॉर्स के फैन्स के लिए पेश किया है। फोन को द स्टार वॉर्स मूवी के रिलीज के एक दिन पहले 14 दिसंबर को मुंबई में आयोजित इवेंट में लॉन्च किया गया है। वनप्लस ने वनप्लस 5T स्टार वॉर्स लिमिटेड एडिशन को स्टार वॉर्स और वनप्लस के फैन्स के लिए खास फीचर्स के साथ पेश किया है।

खास फीचर्स- OnePlus 5T का Star Wars लिमिटेड एडिशन में खासतौर पर गेमर्स को ध्यान रखते हुए ही डिजाइन किया गया है। कंपनी ने फोन में डीएनडी मोड दिया है, जिसमें गेमर्स बिना नोटिफिकेशन डिस्टर्बेंस के गेम का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा ये फोन स्टार्स वॉर कलर और डिजाइन की थीम के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया है।
फोन के बैक पैनल Star Wars ट्रेडमार्क के साथ आता है। ये ट्रेडमार्क फोन के बॉटम में दिया गया है, जो फोन का लुक शानदार बनाता है। फोन के रियर पैनल पर ही फिंगर प्रिंट सेंसर दिया है, जो स्टॉर वॉर्स के लोगो के ऊपर की तरफ नजर आएगा। फोन में प्री इंस्टॉल स्टार वॉर्स थीम और वॉलपेपर के साथ लॉन्च किया है। आइए अब जानते हैं फोन के बाकी स्पेक्स, फीचर्स और कीमत के बारे में।
कीमत- कीमत की बात की जाए, तो वनप्लस 5टी स्टार वार्स लिमिटेड एडिशन को भारत में रैम और स्टोरेज के आधार पर सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 38,999 रुपए है। ये लिमिटेड एडिशन वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा।

डिसप्ले- OnePlus 5T के Star Wars Limited Edition में बाकी फीचर्स स्टेंडर्ड OnePlus 5T स्मार्टफोन वाले ही हैं। फोन में 6.01 इंच का फुल-एचडी+ ऑप्टिक एमोलेड डिसप्ले दी है, जो 1080x1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसकी स्क्रीन पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आती है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए OnePlus 5T लिमिटेड एडिशन डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है, जो अपर्चर एफ/1.7 के साथ आता है। इसका फोकल लेंथ 27.22 मिलीमीटर है। 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376के सेकेंडरी सेंसर है, जो एफ/1.7 अपर्चर के साथ है। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स371 सेंसर दिया गया है, जो अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है।
रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर- वनप्लस 5टी स्टार वॉर्स एडिशन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। डुअल सिम OnePlus 5T लिमिटेड एडिशन फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट बेस्ड ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा।

बैटरी और कनेक्टिविटी- पावर बैकअप के लिए OnePlus 5T के इस लिमिटेड एडिशन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। ये फास्ट चार्जिंग तकनीक डैश चार्ज को सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविट के लिए फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड (2.4GHz, 5GHz), वाईफाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, aptX HD, NFC, जीपीएस/ A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी (v2.0) पोर्ट दिया है।
ऑनलाइ औऱ ऑफलाइन अवेलेबिलिटी- अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि शुक्रवार रात 12 बजे से इस फोन की ऑनलाइन सेल शुरू हो चुकी है। OnePlus 5T का Star Wars लिमिटेड एडिशन अमेजन इंडिया और वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट oneplusstore.in पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा 15 दिसंबर में ये फोन नोइडा और बैंगलोर में OnePlus Experience Stores पर भी उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








