OnePlus 5th Anniversary Sale: स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी पर भरपूर डिस्काउंट और कैशबैक का ऑफर
अगर आप वनप्लस कंपनी के फैन है तो आपके लिए एक काफी अच्छी ख़बर है। आप अगर कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये सप्ताह आपके लिए सबसे अच्छा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वनप्लस कंपनी ने एनिवर्सरी सेल का आयोजन किया है। वनप्लस कंपनी को भारत में अपना व्यापार शुरू किए 5 साल इस हफ्ते में पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर वनप्लस कंपनी ने अपने भारतीय यूज़र्स के लिए सेल का आयोजन किया है।

वनप्लस की एनिवसर्री सेल
वनप्लस की ये एनिवर्सरी से आज ये यानि 25 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल के दौरान यूज़र्स को वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स से लेकर हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस के स्मार्ट टीवी पर भी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। वनप्लस के स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें वनप्लस 7, वनप्लस 7 टी, वनप्लस 7 प्रो समेत कई स्मार्टफोन्स हैं, जिनमें आपको ऑफर्स मिलेंगे।
वनप्लस के डिवाइस पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 7टी को कंपनी ने 37,999 रुपए में लॉन्च किया है लेकिन इस स्मार्टफोन को आप इस सेल के दौरान 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 34,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप Oneplus 7 Pro को खरीदना चाहते हैं तो उस स्मार्टफोन को भी आप इस सेल के दौरान 8,000 रुपए के बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को कंपनी ने 52,999 रुपए में पेश किया था लेकिन इस सेल के दौरान आप इस स्मार्टफोन को 44,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
स्मार्ट टीवी पर भी खास ऑफर्स
इसके अलावा अगर हम वनप्लस स्मार्ट टीवी की बात करें तो कंपनी ने 55 इंच वाले अपने OnePlus Q1 स्मार्ट टीवी को 64,889 रुपए में खरीद सकते हैं, जबकि इस स्मार्ट टीवी को कंपनी ने 69,889 रुपए में लॉन्च किया है। इसके अलावा वनप्लस के दूसरे टीवी OnePlus Q1 Pro को कंपनी ने 99,899 रुपए में लॉन्च किया था। इस टीवी को भी आप 5000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। हालांकि स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट पाने के लिए आपको एचडीएफसी बैंक कार्ड से पेमेंट करना होगा।
इन ऑफर्स के अलावा कुछ अतिरिक्त ऑफर की बात करें तो आप वनप्लस के किसी भी स्मार्ट फोन को खरीदने के लिए अगर एचडीएफसी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो आपको 1500 रुपए का एक्सट्रा इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। आप इसके लिए एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। लिहाजा अगर आप वनप्लस कंपनी का कोई भी डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो वनप्लस की शॉपिंग साइट और अमेज़न के जरिए 2 दिसंबर तक इस एनिवर्सरी सेल का फायदा उठा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








