कॉन्सेप्ट वीडियो में देखें, इस अवतार में आ सकता है OnePlus 6
वनप्लस ने इस साल के आखिर में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5T लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 5 की तरह ही इस OnePlus 5T को भी यूजर्स ने काफी पसंद किया है। अब OnePlus के फैन्स की नजरें कंपनी के अगले स्मार्टफोन OnePlus 6 पर हैं। इस फोन के बारे में चर्चा होने लगी है और कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। फिलहाल कंपनी की तरफ से फोन के फीचर्स और स्पेक्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही OnePlus 6 का कॉन्सेप्ट वीडियो सामने आया है।

यूट्यूब चैनल साइंस एंड नॉलेज ने OnePlus 6 का कॉन्सेप्ट वीडियो पेश किया है, जिसमें फोन के डिजाइन, स्पेक्स और फीचर्स सामने आए हैं। इस वीडियो के अनुसार, कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को 5.8 इंच की डिसप्ले के साथ पेश करेगी।
ये डिसप्ले ऐमोलेड कैपेसिटिव QHD+ टच स्क्रीन होगी, जिसमें 2560 x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा।

वनप्लस 6 में डुअल नैनो सिम होगा। ये फोन एंड्राइड 8.0 Oreo ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जो कि Oxygen OS 5.0 के साथ पेश होगा।
फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 SoC प्रोसेसर दिया होगा। बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी इस फोन को 6GB/8GB रैम व 64GB/128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश करेगी।
इस कॉन्सेप्ट वीडियो के मुताबिक, वनप्लस 6 में 19 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।
डायरेक्ट एचडी साउंट के लिए फोन में 3.5 मिमी का ऑडियो जैक होगा। बॉटम में यूएसबी टाइ-सी पोर्ट फास्ट चार्जिंग के साथ और पावर बैकअप के लिए नॉन रिमूवेबल 3,950एमएएच की बैटरी होगी।
यहां देखिए OnePlus 6 का कॉन्सेप्ट वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications








