Home
News

OnePlus 6 की इन खूबियों के बारे में क्या जानते हैं आप

By Devesh Jha

स्मार्टफोन की दुनिया में जल्द ही एक और शानदार स्मार्टफोन का नाम जुड़ने वाला है। वनप्लस ने भारतीय बाजार में लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है।

कंपनी का इस साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 भारतीय बाजार में 17 मई को उतारा जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन हर अपने डिजाइन, डिस्पले, कैमरे की क्वालिटी में एक नया बेंचमार्क सेट करेगा।

OnePlus 6 की इन खूबियों के बारे में क्या जानते हैं आप

आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी वो सभी चीजें जो वनप्लस के फैन्स को पता होनी चाहिए।

डिजाइन:-

डिजाइन:-

कंपनी ने वनप्लस 6 का एक नया लुक ट्विटर रिलीज किया था। इसमें चौकोर फिंगरप्रिंट सेंसर, वुडेन फर्निश्ड डिजाइन और ड्यूल रियर कैमरे सेंटर में दिए गए हैं। इस नए स्मार्टफोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया गया है। वनप्लस 6 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।

इंटेलिजेंट अलर्ट स्लाइडर:-

इंटेलिजेंट अलर्ट स्लाइडर:-

इस फोन में यह एक खास फीचर है। वनप्लस 6 में इंटेलिजेंट अलर्ट स्लाइडर भी मौजूद है जो इस फोन को खास बनाता है। कंपनी के ट्वीट के अनुसार इस फोन में एक अलर्ट स्लाइडर गेम है। यह कैमरा से फोटो लेते वक्त सब्जेक्ट पर फोकस करने में मदद करेगा।

डिस्पले:-

डिस्पले:-

इस फोन में एक किनारे से दूसरे किनारे तक 6 इंच का गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में सबसे ज्यादा व्यूबल एयिया यानी बड़ी डिस्पले स्क्रीन होगी। यह फोन जेशचर स्पोर्ट के मामलें में अच्छी तरीके से काम करता है। कंपनी ने इसके प्रमोशन के लिए एक 6 सेकेंड का वीडियो भी ऑनलाइन किया है जिसकी टैग लाइन "गेस्चर से अपने अनुभव को तेज करें" (Speed up your experience with gestures) है।

कैमरा:-

कैमरा:-

वनप्लस 6 के कैमरे से ऐस फोटोग्राफर एरिक्कोस एंड्रू ने वोग इंडिया के मई महिने के कवर पेज के लिए लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हादारी की एक पूरी फोटो शूट आयोजित की। कवर शॉट दिखाता है कि वनप्लस 6 के कैमरे ने पूरे दृश्य को कितनी खूबसूरती से कैच किया है। इस फोन के कैमरे में डबल लेंस सेटअप हैं। हमारे पास OnePlus 6 के कैमरे पर अधिक जानकारी नहीं है; हालांकि, यह पुष्टि की गई है कि कैमरा की क्वालिटी काफी अच्छी होगी।

हार्डवेय:-

हार्डवेय:-

हार्डवेयर के मामले में वन प्लस हमेशा से ही आगे रहा है। इस फोन के हार्डवेयर पर भी कंपनी ने काफी अच्छे से काम किया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी। वनप्लस 6 नए जमाने के स्मार्टफोन्स में सबसे बेहतरीन हार्डवेयर वाला फोन हो सकता है।

सॉफ्टवेयर:-

सॉफ्टवेयर:-

हार्डवेयर की तरह सोफ्टवेयर के मामले भी यह फोन काफी बढ़िया है। आप इस फोन में सुपर हार्डवेयर के साथ-साथ इसमें गूगल के एंड्रॉइड सॉफ़्टवेयर लेटेस्ट ओरियो पर बेस्ड OxygenOS 5.1 सर्विस का भी अनुभव करेंगे। वनप्लस 6 में इस साल के अंत तक अगले एंड्रॉइड पी सॉफ्टवेयर अपग्रेड होने की भी उम्मीद है।

वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स स्पेशल एडिशन:-

वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स स्पेशल एडिशन:-

नए वनप्लस स्मार्टफोन के बारे में सबसे बड़ी खबरों में से एक सीमित संस्करण है। वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड संस्करण स्मार्टफोन 17 मई, 2018 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यह फोन एक एमॉजोन प्रोडक्ट होगा।

कीमत और उपलब्धता:-

कीमत और उपलब्धता:-

इस फोन की कीमत 39,999 रुपये बताई गई है. वनप्लस 6 एक्स मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन के साथ वनप्लस 6 17 मई, 2018 को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस 6 को भारत और बाहर के बाज़ारों में पॉप-अप इवेंट्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
The OnePlus 6 is set to officially arrive on May 17, 2018 in India. The smartphone will offer the latest features and hardware for a smooth, seamless customer experience.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X