अमेजन ला रही है खास सेल, OnePlus 6 पर कैशबैक और शानदार ऑफर्स
वनप्लस का फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 भारत में 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। वनप्लस 6 के लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया इस फोन की फास्ट एंड फर्स्ट सेल ला रही है। सेल में अमेजन से कस्टमर्स गिफ्ट कार्ड खरीद सकेंगे, जिसका इस्तेमाल वनप्लस 6 स्मार्टफोन खरीदने के लिए किया जा सकेगा।
ये गिफ्ट कार्ड कई बैनेफिट्स के साथ आएगा, जिसमें 1000 रुपए कैशबैक और 3महीने की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी। अमेजन गिफ्ट कार्ड खऱीदने की ये सेल 13-16 मई तक चलेगी होगी।

वनप्लस 6 भारत में 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च के बाद ये फोन एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर प्राइम मेंबर के लिए वनप्लस की सेल 21 मई और नॉर्मल कस्मटर्स के लिए ये सेल 22 मई को होगी। इस कार्ड को खरीदने पर कस्टमर्स एक तरीके से अपना फोन प्री बुक कर सकेंगे।

अमेजन वन 21 और 22 मई को वनप्लस की सेल के दौरान इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस कार्ड की कीमत 1000 रुपए है। हालांकि वनप्लस 6 को खरीदते समय इस कार्ड को रिडीम कर लिया जाएगा और ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में 1000 रुपए कैशबैक के तौर पर आ जाएंगे। इसके अलावा वनप्लस की तरफ से स्मार्टफोन पर दी जा रही 1 साल की वारंटी के अलावा अमेजन एक साल की अतिरिक्त वारंटी देगा।

अगर आप वनप्लस खऱीदने का सोच रहे हैं, तो ये कार्ड खरीदना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है कि क्योंकि इस कार्ड के जरिए आप वनप्लस को प्रीबुक कर सकेंगे। अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदने के बाद ये आपके द्वारा दिए गए मेल आईडी पर आ जाएगा। फोन खरीदने के बाद ये कैशबैक आपके Amazon.in अकाउंट में 12 जून 2018 तक आ जाएगा।
जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि वनप्लस 6 अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली उपलब्ध होगा। 21 मई को ये फोन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और 22 मई को सभी कस्टमर्स के लिए ये फोन उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








