Home
News

भारत में इस कीमत पर लॉन्च होगा OnePlus 6

By Neha Kashyap

वनप्लस एक बार फिर अपने नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन के साथ कमबैक करने जा रही है। वनप्लस इस साल मई में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 लॉन्च कर सकती है। इस फोन को लेकर काफी पहले से रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिसमें फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं।

एक बार फिर वनप्लस फोन चर्चा में है। इस बार वनप्लस 6 की कीमत सामने आई है, जो 33,999 रुपए के शुरुआती वेरिएंट की होगी। ऑफिशियल लॉन्च से एक महीने पहले ये भी सामने आया है कि कंपनी इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश करेगी।

भारत में इस कीमत पर लॉन्च होगा OnePlus 6

True-Tech वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज को की कीमत 33,999 से 36,999 रुपए के बीच होगी। वनप्लस 6 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपए से 42,999 रुपए होगी। वहीं इसके आखिरी और सबसे दमदार वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपए से 48,999 रुपए के बीच होगी।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब इस वेबसाइट ने वनप्लस के फोन का प्राइस लॉन्च से पहले बताया हो। इसके पहले इस वेबसाइट ने वनप्लस 5टी के की कीमत के बारे में जानकारी दी थी, जो की बाद में सही कीमत थी। अब ऐसे में OnePlus 6 के तीनों वेरिएंट की कीमत पर यकीन किया जा सकता है। वनप्लस 6 मॉडल नंबर A6003 के साथ आ सकता है।

भारत में इस कीमत पर लॉन्च होगा OnePlus 6

हाल ही में सामने आए ऑफिशियल टीजर के अनुसार, वनप्लस 6 गैस्चर कंट्रोल के साथ आएगा। इस फीचर में बिना स्क्रीन को टच किए कैमरा फोकस किया जा सकेगा। कंपनी की ये नई टेक्नोलॉजी है, जिसे कंपनी इस फ्लैगशिप फोन में पेश करने जा रही है।

वनप्लस 6 में 6.2 इंच का ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो 2280 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन होगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

वनप्लस 6 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो पर चलेगा। इस फोन में 16MP and 20MP वनप्लस 16 में 20 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डायरेक्ट एचडी साउंट के लिए फोन में 3.5 मिमी का ऑडियो जैक होगा। फोन में 3450mAh की बैटरी होगी। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन के साथ वनप्लस के बुलैट वायरलैस हैडफोन भी इस साल भारत में लॉन्च हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6 is to be priced starting from Rs. 33,999 in India and arrive in three variants with varying RAM and storage capacities.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X