Home
News

यहां है OnePlus 6 जीतने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये

By Neha Kashyap

वनप्लस के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 की लॉन्च डेटा करीब आ गई है और यूजर्स के बीच इस नए फोन को खरीदने की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है।

अब हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं, जो आपकी एक्साइटमेंट और बढ़ा देगी। कंपनी अपने फैन्स के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है, जिसमें इस फोन के लिए आपको रिव्यू लिखना होगा। दरअसल वनप्लस ने 'द लैब' नाम का एक कम्यूनिटी रिव्यू प्रोग्राम शुरू किया है।

यहां है OnePlus 6 जीतने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये

वनप्लस ने शुक्रवार को इस ऑफर का ऐलान किया है। इस शानदार ऑफर में आपको लॉन्च होने से पहले ही ये फोन फ्री में मिल सकता है। 'द लैब' प्रोग्राम में वनप्लस कुछ चुनिंदा लोगों को लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए देगी, वो भी बिल्कुल फ्री में। इस प्रोग्राम में लोगों को इस फोन का रिव्यू लिखना होगा। फोन का रिव्यू लिखने के लिए आपको सबसे पहले द लैब में रजिस्ट्रेशन कराना होगा और एक एप्लीकेशन भरनी होगी।

फोन का रिव्यू लिखने के लिए इस ऐप्लीकेशन को सिर्फ 2 मई को सुबह 7 बजे तक ही भरा जा सकता है और 12 मई को रिव्यू लिखने वालों का ऐलान किया जाएगा। अगर आप वनप्लस लैब प्रोग्राम में सेलेक्ट होते हो तो आप उन चुनिंदा लोगों में से होंगे जिन्हें वनप्लस 6 का रिव्यू करेंगे।

Easy & Safe Data Transfer Between Android Phone To oneplus Phone

इस प्रोग्राम में तब आपको स्मार्टफोन मिलेगा, जब आप उसका रिव्यू सबमिट करेंगे। कंपनी ने अपने फोरम में बताया कि स्मार्टफोन रिव्यू सबमिट करने के बाद भी कुछ यूजर्स इस फोन को अपने पास रख सकेंगे। कंपनी ने इस प्रोग्राम की टर्म और कंडीशन भी बताई हैं। इस ऐप्लीकेशन की सबसे जरूरी बात बता दें कि लोगों को सिर्फ अंग्रेजी में ही अपनी ऐप्लिकेशन फिल करनी होगी।

बता दें कि ये फोन इंडिया में जल्द ही लॉन्च होने वाला है और लग रहा है कि कंपनी इस फोन को सबसे पहले इंडिया में ही लॉन्च करेगी। हाल ही में ये फोन अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली लिस्ट किया गया है। इस फोन की लिस्टिंग के साथ नोटिफाई में ऑप्शन भी लाइव हो गया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus on Friday announced the OnePlus 6 iteration of its community review programme called The Lab, where company has invited people to write a review of OnePlus 6.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X