6 इंच स्क्रीन के साथ OnePlus 6 हो सकता है लॉन्च

वनप्लस ने पिछले साल 2016 के अंत में वनप्लस 3T स्मार्टफोन पेश किया था। यह हैंडसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3 का अपग्रेड है जो कि पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था। इसी के चलते यह भी सुनने में आया था कि कंपनी वनप्लस 5 का अपग्रेड वनप्लस 5टी कंपनी पेश कर सकती है, जो कि इस साल के अंत तक सामने आ सकता है।

अब कंपनी के नए फोन के बारे में जो नई जानकारी सामने आई है उसमें कहा गया है कि वनप्लस 5टी नहीं आएगा, या कहें कि इस साल यह फोन नहीं लॉन्च होगा।
इससे पहले वनप्लस 6 का एक विडियो भी सामने आया था, जिसके अनुसार फोन में वनप्लस 6 के जिस फीचर पर नज़र सबसे पहले पड़ती है वो है इसका फुल स्क्रीन डिस्प्ले। जैसा कि आप फोटो में भी देख सकते हैं, वनप्लस 6 के साइड्स और नीचे की ओर बेज़ल नहीं दिए गए हैं, जबकि इसके टॉप में स्लिम बेज़ल दिया गया है। यहीं पर है फोन का 16एमपी डूअल सेल्फी कैमरा, LED और रेटिना स्कैनर के साथ दिया है। फोन के बारे में मिली जानकारी के अनुसार OnePlus 6 स्मार्टफोन में 5.5 इंच का QHD AMOLED फुल स्क्रीन डिस्प्ले है।
हालांकि अब जो जानकारी सामने आई है उस पर गौर करें तो नया OnePlus 6 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें QHD+ रेसोल्यूशन 2880*1440 पिक्सल स्क्रीन होगा। यह स्मार्टफोन ट्रेंड को फॉलो करते हुए बेज़ल लेस डिज़ाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। जो कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा।
बिग डिस्प्ले के अलावा यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आएगा, लेकिन यह फ्रंट में न होकर फोन के रियर साइड में दिया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 एसओसी प्रोसेसर होगा, यह फोन 6जीबी और 8जीबी रैम वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है। वहीं इसकी स्टोरेज 64जीबी और 128जीबी तक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications