Home
News

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट के टिकट 4 मिनट के अंदर सोल्ड आउट

By Neha Kashyap

आप भी हमारी तरह वनप्लस के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर उत्साहित हैं, तो आपके ये पता होना चाहिए। वनप्लस अकेली वो कंपनी है, जो अपने स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट का हिस्सा अपने फैन्स और कम्यूनिटी मेंबर्स को भी बनाती है। कंपनी ऐसा पिछले साल लॉन्च अपने स्मार्टफोन वनप्लस 5 के लॉन्च इवेंट से कर रही है।

अब कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 के लिए वनप्लस कम्यूनिटी हिस्ट्री में अब तक का सबसे बढ़ा लॉन्च इवेंट पेश करने जा रही है। वनप्लस ने इस लॉन्च इवेंट के टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए थे, जो 4 मिनट में सोल्ड आउट हो गए।

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट के टिकट 4 मिनट के अंदर सोल्ड आउट

वनप्लस के फैन्स और कम्यूनिटी मेंबर्स जो अब तक इस लॉन्च इवेंट के टिकट नहीं खरीद सकें है, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। कंपनी इस लॉन्च इवेंट का वाइव टेलीकास्ट मुंबई में 17 मई को करने जा रही है। ये अभी तक का सबसे खास इवेंट होने जा रहा है। वनप्लस ने इस इवेंट के लिए एक डेडिकेट पेज भी लाइव स्ट्रीम लिंक के साथ पेश कर दिया है। आप अपने स्मार्टफोन और पीसी पर इस लॉन्च इवेंट का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए इस लिंक को फॉलो करना होगा।

कंपनी ने अपने फैन्स के लिए आज 8 मई को वनप्लस 6 के लॉन्च इवेंट के 1500 फैन टिकट बिक्री के लिए www.oneplus.in/launch-6 पर उपलब्ध कराए थे। आपको बता दें कि बिक्री के लिए उपलब्ध होने के 4 मिनट के अंदर ही ये सभी टिकट सोल्ड आउट हो गए।

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट के टिकट 4 मिनट के अंदर सोल्ड आउट

जिन लोगों ने इन टिकट को पाकर लॉन्च इवेंट के लिए अपनी सीट बुक कर ली है, वह इस लॉन्च इवेंट वेन्यू पर एक्सक्लूसिव एंट्री मिलेगी। टिकट खरीद चुके लोग वनप्लस के इस तरह के लॉन्च इवेंट को पहली बार अटेंड करेंगे, जो इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ एक नया अध्याय लिखेगा।

अगर आपको ये सोचकर रोमांचक लग रहा है कि वनप्लस 6 के लॉन्च इवेंट में कुछ लकी लोग शामिल होने जा रहे हैं, तो लॉन्च इवेंट में ये अनुभव और भी शानदार होने जा रहा है। इवेंट का एंट्री वाउचर गिफ्ट हेंपर और एड ऑन मार्वल एवेंजर्स मर्चेंडाइस के साथ आएगा। इन गिफ्ट्स में मार्वल एवेंजर्स कैप, मार्वल एवेंजर्स टी-शर्ट, वनप्लस टोट बैग, वनप्लस नोटबुक और रुपए का एक वाउचर आएगा, जो oneplus.in पर 999 रुपए में एक्चेंज किया जा सकेगा।

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट के टिकट 4 मिनट के अंदर सोल्ड आउट

हालांकि अगर आप इस इवेंट का टिकट नहीं खऱीद सकें हैं, तो घर बैठे हुए भी इस लॉन्च इवेंट का हिस्सा बन सकते हैं। कंपनी पूरी दुनिया में मौजूद फैन्स के लिए इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी। अगर आप भी इस शानदार लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अभी इस लिंक को बुकमार्क कर लें।

बता दें कि लॉन्च इवेंट में ही कंपनी वनप्लस 6 का लिमिटेड एडिशन पेश करने जा रही है। इस फोन के टीजर वीडियो में सामने आ चुका है कि इसी दिन कंपनी वनप्लस 6 का लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने जा रही है। वनप्लस 6 x मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन भारत में 17 मई को लॉन्च होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस 6 बेस्ट इन क्लास हार्डवेयर पेश करने जा रही है।

OnePlus 6 लॉन्च इवेंट के टिकट 4 मिनट के अंदर सोल्ड आउट

इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रेगन 845 सीपीयू दिया है, जो 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें, तो इस फोन में 128GB/256GB ऑप्शन दिया है। इस फोन में वो सभी क्षमताएं दी हैं, जो यूजर्स किसी मॉडर्न स्मार्टफोन से चाहते हैं। ये स्मार्टफोन ऐज-टू-ऐज डिसप्ले दिया है और ये फोन वॉटर रेसिस्टेंट मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आएगा।

वनप्लस 6 के कैमरा डिपार्टमेंट में भी कुछ एक्साइटिंग डेवलपमेंट की उम्मीद अगर आप कर रहे हैं, तो वोग मैगजीन के फोटोशूट ने इस फोन के कैमरा की क्षमता को साबित कर दिया है। इस फोन में डुअल लेंस कैमरा सेटअप दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The India launch event of OnePlus 6 is to take place at the Dome at NSCI, Mumbai at 15:00 IST on 17th May 2018. OnePlus has already sold 1500 fan tickets in just four minutes.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X