Home
News

प्रीमियम फीचर्स के साथ Oneplus 6 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स व ऑफर

By Neha Kashyap

Oneplus ने 16 मई को अपना इस साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च कर दिया है। फैन्स को इस फोन का लंबे समय से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लंदन में आयोजित ग्लोबल लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया था। काफी समय वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर रिपोर्ट सामने आ रही थीं। अब कंपनी ने वनप्लस 6 को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है।

प्रीमियम फीचर्स के साथ Oneplus 6 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स व ऑफर

हालांकि भारतीय यूज़र्स को इस फोन के लिए एक दिन का और इंतजार करना होगा, क्योंकि भारत में यह फ़ोन 17 मई को लॉन्च होगा। भारत में वनप्लस 6 का लॉन्च इवेंट 17 मई को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। ये लॉन्च इवेंट दोपहर तीन बजे शुरू होगा। बता दें कि भारत के अलावा वनप्लस 6 चीन में भी 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। आइए अब सीधे बात करते हैं इस फोन के सभी फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।

वनप्लस 6 का डिजाइन

वनप्लस 6 का डिजाइन

वनप्लस 6 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले डिसप्ले दिया है।

बता दें कि ये वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है, जो आईफोन X की तरह टॉप सेंटर में नॉच के साथ आता है। फोन का नॉच डिजाइन एक खास फीचर कहा जा सकता है। नॉच के आसपास बचे हुए स्पेस में आपको मोबाइल सिग्नल, नोटिफिकेशन, कनेक्टिविटी, अलार्म और वाईफाई साइन नजर आएगा।

वनप्लस इस फोन के साथ नॉच डिसेबल करने का भी ऑप्शन देती है। इसे डिसेबल करने के बाद सॉफ्टवेयर की मदद से नॉच के आस-पास का पूरा स्पेस डार्क हो जाएगा और और नॉच हाइड हो जाएगा। ये स्मार्टफोन स्क्रीन जेस्चर के साथ आता है, जो फोन की ऑन स्क्रीन बटन को हटाकर स्क्रीन और बड़ी बना देता है।

ये फोन बैजल लैस डिजाइन के साथ आता है, जिससे इस फोन का डिसप्ले और बड़ा नजर आता है। कंपनी ने इस फोन को मैटल की जगह ग्लास मटेरियल के साथ पेश किया है।

कलर वेरिएंट की बात करें, तो ये स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में आता है, जो मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक औऱ सिल्क वाइट है। मिरर ब्लैक जहां ग्लास फिनिश के साथ आता है, वहीं मिडनाइट ब्लैक मैट फिनिश के साथ पेश किया गया है।

सिल्क वाइट वेरिएंट लिमिटेड एडिशन भी मैट फिनिश के साथ आता है और सिरेमिक फील देता है। फोन के बैक पैनल पर सेंटर में डुअल रियर कैमरा दिया है और इसके नीचे एलईडी फ्लैश दिया है। इसके नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर और फिर वनप्लस का सिग्नेचर लोगो नजर आता है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस डिजाइन के साथ पेश किया है। इस फोन का प्रीमियम लुक फोन को पानी और धूल से भी सुरक्षित करता है।

वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा।

वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रिनो 630 जीपीयू दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB/128GB/256GB वेरिएंट में मौजूद है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा।

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। ये स्मार्टफोन एक वीडियो एडिटर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमला लो लाइट पिक्चर्स को भी काफी क्लियर व्यू के साथ कैप्चर कर सकता है।

सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 फोन फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आज रात से ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड P ओएस अपग्रेड हो जाएगा। 8 जीबी रैम के अलावा कंपनी ने वनप्लस 6 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम-64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में भी पेश किया है।

वनप्लस 6 की कीमत

वनप्लस 6 की कीमत

रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB रैम + 64GB GBP 469 की कीमत 469 ब्रिटिश पाउंड यानी करीब 42,870 रुपए वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत, 519 ब्रिटिश पाउंड यानी करीब 47,450 रुपए औऱ 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 569 ब्रिटिश पाउंड यानी करीब 52,000 रुपए होगी।

वनप्लस की पहली Fast AF (फास्ट एंड फर्स्ट) सेल

वनप्लस की पहली Fast AF (फास्ट एंड फर्स्ट) सेल

जैसा कि हम बता चुके हैं कि भारत में वनप्लस 6 कल यानी 17 मई को लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन के लिए कंपनी अपनी पहली Fast AF सेल पेश है, जिसमें कस्टमर्स को वनप्लस 6 को पहले से प्री बुक करने का मौका मिलेगा। इस सेल के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया के साथ करार किया है। ये सेल अमेजन इंडिया पर होगी। वनप्लस के इस प्लान में कस्टमर्स को Amazon.in से 1000 रुपए की कीमत का ई-गिफ्ट कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की कीमत 1000 रुपए है।अमेजन वन 21 और 22 मई को वनप्लस की सेल के दौरान इस कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। वनप्लस 6 को खरीदते समय इस कार्ड को रिडीम कर लिया जाएगा और ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में 1000 रुपए कैशबैक के तौर पर आ जाएंगे। इस तरह कस्टमर्स को कुल 2000 रुपए का फायदा होगा।

1 लाख का iphone X या फिर 40 हजार से कम वाला oneplus 5T
OnePlus 6 पर लॉन्च ऑफर

OnePlus 6 पर लॉन्च ऑफर

लॉन्च के बाद अमेजन इंडिया पर OnePlus 6 एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर पेश कर रही है। इन ऑफर्स में डिस्काउंट, कैशबैक और जीरो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑप्शन मौजूद होंगे। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन पर वारंटी भी ऑफर कर रही है। इच्छुक खरीदार अमेजन प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से OnePlus 6 खरीदने पर यूजर्स 2000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पहले तीन महीने में इस फोन को खऱीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस ने Servify से करार किया है, जिसके तहत इस फोन पर एक्सीडेंटल डैमेज का बीमा 12 महीनों के लिए फ्री मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर्स को इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा।

अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स को 250 रुपए का फ्री गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल यूजर्स को 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6 की खरीदारी पर यूजर्स को Cleartrip से होटल और फ्लाइट की बुकिंग पर 25000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6 has been announced at an event in London with premium features.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X