भारत में लॉन्च हुआ OnePlus 6, जानें सभी फीचर्स और कीमत
वनप्लस के भारतीय फैन्स का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया। वनप्लस 6 भारत में लॉन्च हो चुका है। इस फोन का लॉन्च इवेंट 17 मई को मुंबई में आयोजित किया गया है। बता दें कि 16 मई को कंपनी ने इस फोन को लंदन में ग्लोबली लॉन्च किया था।
इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन तो लंदन में लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आ गए थे, लेकिन फोन की कीमत पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। अब कंपनी ने भारत में वनप्लस 6 की कीमत से पर्दा उठा दिया है।

कंपनी ने भारत में वनप्लस 6 का मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन पेश किया है। आइए जानते हैं वनप्लस 6 की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर के बारे में।
OnePlus 6 की भारत में कीमत और उपलब्धता
रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत9,999 रुपए है। हालांकि भारत में इस फोन का 8GB रैम 256GB स्टोरेज लॉन्च नहीं किया गया है। वनप्लस 6 का मार्वल एवेंजर्स वेरिएंट भी लॉन्च हो चुका है। वनप्लस 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की कीमत 44,999 रुपए है। वनप्लस 6 एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 भारत में अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए 21 मई को उपलब्ध होगा। आम कस्टमर्स के लिए इस फोन की ओपन सेल 22 मई से शुरू होगी।
OnePlus 6 कलर वेरिएंट
कलर वेरिएंट की बात करें, तो ये स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में आता है, जो मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक औऱ सिल्क वाइट है। मिरर ब्लैक जहां ग्लास फिनिश के साथ आता है, वहीं मिडनाइट ब्लैक मैट फिनिश के साथ पेश किया गया है। सिल्क वाइट वेरिएंट लिमिटेड एडिशन भी मैट फिनिश के साथ आता है और सिरेमिक फील देता है। फोन के बैक पैनल पर सेंटर में डुअल रियर कैमरा दिया है और इसके नीचे एलईडी फ्लैश दिया है। इसके नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर और फिर वनप्लस का सिग्नेचर लोगो नजर आता है।
OnePlus 6 पर लॉन्च ऑफर
लॉन्च के बाद अमेजन इंडिया पर OnePlus 6 एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर पेश कर रही है। इन ऑफर्स में डिस्काउंट, कैशबैक और जीरो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑप्शन मौजूद होंगे। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन पर वारंटी भी ऑफर कर रही है।
इच्छुक खरीदार अमेजन प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से OnePlus 6 खरीदने पर यूजर्स 2000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पहले तीन महीने में इस फोन को खऱीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा।
इसके अलावा वनप्लस ने Servify से करार किया है, जिसके तहत इस फोन पर एक्सीडेंटल डैमेज का बीमा 12 महीनों के लिए फ्री मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर्स को इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा।
अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स को 250 रुपए का फ्री गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल यूजर्स को 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6 की खरीदारी पर यूजर्स को Cleartrip से होटल और फ्लाइट की बुकिंग पर 25000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।
वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रिनो 630 जीपीयू दिया है।
रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB/128GB/256GB वेरिएंट में मौजूद है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा। OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। ये स्मार्टफोन एक वीडियो एडिटर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमला लो लाइट पिक्चर्स को भी काफी क्लियर व्यू के साथ कैप्चर कर सकता है।
सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 फोन फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आज रात से ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड P ओएस अपग्रेड हो जाएगा। 8 जीबी रैम के अलावा कंपनी ने वनप्लस 6 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम-64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में भी पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








