Home
News

Oneplus 6 की ओपन सेल शुरू, कैशबैक समेत ये होंगे ऑफर्स

news, technology, smartphone, mobile, oneplus, स्मार्टफोन, मोबाइल

By Neha Kashyap

OnePlus के फैन्स का इंतजार अब पूरा हो चुका है। वनप्लस 6 भारत में 22 मई से ओपन सेल पर उपलब्ध है। इस फोन की ओपन सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर शुरू हो चुकी है। बता दें कि वनप्लस 6 अमेजन पर 21 मई को प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध हुआ था और अब ये फोन सभी कस्टमर्स के लिए अमेजन पर उपलब्ध है।

अमेजन के अलावा इस स्मार्टफोन को क्रोमा के ऑफलाइन रिटेल आउटलेट, वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट www.oneplus.in और वनप्लस के पॉप-अप स्टोर से खरीद सकेंगे। साथ ही बेंगलुरु में वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर में भी ये स्मार्टफोन उपलब्ध होगा।

Oneplus 6 की ओपन सेल शुरू, कैशबैक समेत ये होंगे ऑफर्स

वनप्लस 6 कंपनी का इस साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है, जो डिसेबल किया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन को पावरफुल रैम और स्टोरेज क्षमता के साथ आता है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसके 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत9,999 रुपए है।

हालांकि भारत में इस फोन का 8GB रैम 256GB स्टोरेज लॉन्च नहीं किया गया है। कंपनी ने भारत में वनप्लस 6 का मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन पेश किया है। कस्टमर्स इन स्मार्टफोन को मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक रंग में खरीद सकेंगे।

OnePlus 6 की कीमत

वनप्लस 6 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए है, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत9,999 रुपए है। हालांकि भारत में इस फोन का 8GB रैम 256GB स्टोरेज लॉन्च नहीं किया गया है। वनप्लस 6 के मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की कीमत 44,999 रुपए है।

OnePlus 6 पर लॉन्च ऑफर

लॉन्च के बाद अमेजन इंडिया पर OnePlus 6 एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस 6 पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर पेश कर रही है। इन ऑफर्स में डिस्काउंट, कैशबैक और जीरो कॉस्ट ऑन ईएमआई जैसे ऑप्शन मौजूद होंगे। इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन पर वारंटी भी ऑफर कर रही है। इच्छुक खरीदार अमेजन प्राइम वीडियो गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल पर डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड से OnePlus 6 खरीदने पर यूजर्स 2000 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा पहले तीन महीने में इस फोन को खऱीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस ने Servify से करार किया है, जिसके तहत इस फोन पर एक्सीडेंटल डैमेज का बीमा 12 महीनों के लिए फ्री मिलेगा। आइडिया सब्सक्राइबर्स को इस स्मार्टफोन को खऱीदने पर 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा। अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्राइबर्स को 250 रुपए का फ्री गिफ्ट कार्ड और अमेजन किंडल यूजर्स को 500 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा वनप्लस 6 की खरीदारी पर यूजर्स को Cleartrip से होटल और फ्लाइट की बुकिंग पर 25000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा।

वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रिनो 630 जीपीयू दिया है।

रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB/128GB/256GB वेरिएंट में मौजूद है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 फोन फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है।

वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा।

1 लाख का iphone X या फिर 40 हजार से कम वाला oneplus 5T

OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। ये स्मार्टफोन एक वीडियो एडिटर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमला लो लाइट पिक्चर्स को भी काफी क्लियर व्यू के साथ कैप्चर कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6 open sales have started in India today, see the offers, price and everything.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X