Oneplus 6 भारत में नए अवतार में 5 जून को होगा लॉन्च, जानें खासियत
वनप्लस ने पिछले महीने भारत में अपना साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप फीचर्स के साथ पेश किया है, जिसमें इस फोन का में ऐपल आईफोन X की तरह फेस अनलॉक फीचर और डिसप्ले पर नॉच दिया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को प्रीमियम लुक के साथ पेश किया है। इस फोन में कंपनी ने 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले डिसप्ले दिया है। अब कंपनी भारत में वनप्लस 6 का सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च करने जा रही है।

वनप्लस 6 सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन भारत में 5 जून को लॉन्च होगा। ये फोन 39,999 रुपए की कीमत के साथ उपलब्ध होगा। बता दें कि इससे पहले कंपनी भारत में वनप्लस 6 मारवल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर चुकी है। वनप्लस 6 सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन 5 जून को एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
अमेजन इंडिया पर 5 जून को दोपहर 12 बजे से वनप्लस 6 सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन की एक्सक्लूसिव सेल शुरू होगी। अमेजन पर इस फोन को लिस्ट किया जा चुका है और इस नए एडिशन को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और 'नोटिफाई मी' ऑप्शन भी आ चुका है।
वनप्लस 6 सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन को खरीदने पर कंपनी कई लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसमें सिटीबैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपए कैशबैक, 3 महीनों तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा और कोटेक 811 एप को डाउनलोड करने पर सर्विफाई द्वारा 12 महीनों का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है।
वनप्लस 6 सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन की खासियत की बात करें, तो ये स्मार्टफोन पर्ल पाउडर की स्प्रिकलिंग के साथ है। कंपनी के मुताबिक स्मार्टफोन पर ग्लास की 6 अलग-अलग लेयर्स लगाई गई हैं, जिससे कि स्मार्टफोन को एक स्मूट और वाइट टेक्सचर मिले। सिल्क वाइट लिमिटेड एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन में सभी फीचर्स और स्पेक्स इसके स्टेंडर्ड वेरिएंट वाले ही हैं।
वनप्लस 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रिनो 630 जीपीयू दिया है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फोन को 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वनप्लस 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है। वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा।
OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है। ये स्मार्टफोन एक वीडियो एडिटर सपोर्ट के साथ आता है। इस फोन के फ्रंट कैमला लो लाइट पिक्चर्स को भी काफी क्लियर व्यू के साथ कैप्चर कर सकता है।
सिक्योरिटी फीचर्स की बात करें, तो वनप्लस 6 फोन फेस अनलॉक फीचर और फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। आज रात से ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड P ओएस अपग्रेड हो जाएगा। 8 जीबी रैम के अलावा कंपनी ने वनप्लस 6 स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम-64 जीबी इंटरनल स्टोरेज में भी पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications