Home
News

8 जीबी रैम के साथ 48,800 रुपए में आएगा OnePlus 6

By Neha Kashyap

चीनी स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कहा जा रहा है कि कंपनी इस साल के मध्य तक इस फोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि लॉन्च से ही इस फोन की कीमत और फीचर्स को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं।

कुछ समय पहले तक कहा जा रहा था कि ये फोन वनप्लस का अब तक का सबसे महंगा और लेटेस्ट तकनीक से लैस स्मार्टफोन होगा। अब इस फोन की कीमत सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वनप्लस 6 स्मार्टफोन 48,800 रुपए में आएगा।

8 जीबी रैम के साथ 48,800 रुपए में आएगा OnePlus 6

सीएनएमओ रिपोर्ट में वनप्लस 6 की कीमत के अलावा इसके कई फीचर्स भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इस वेरिएंट की कीमत 48800 रुपए होगी। अगर बात पिछले साल लॉन्च वनप्लस 5टी की करें, तो ये इसकी तुलना में काफी महंगा हैंडसेट होगा।

1 लाख का iphone X या फिर 40 हजार से कम वाला oneplus 5T

रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 6 में 6.2 इंच का ऐमोलेड कैपेसिटिव QHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले होगा, जो 3डी ग्लास बैक डिज़ाइन के साथ आएगा। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा। वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

8 जीबी रैम के साथ 48,800 रुपए में आएगा OnePlus 6

इससे पहले सामने आए वनप्लस 6 के कॉन्सेप्ट वीडियो के अनुसार, वनप्लस 6 में 19 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। डायरेक्ट एचडी साउंट के लिए फोन में 3.5 मिमी का ऑडियो जैक होगा।

ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा और 2019 तक इसमें एंड्रॉयड पी का अपडेट मिस जाएगा। इस फोन में डुअल नैनो सिम होंगी। बॉटम में यूएसबी टाइ-सी पोर्ट और पावर बैकअप के लिए नॉन रिमूवेबल 3,950एमएएच की बैटरी होगी। ये फोन फोन में डैश चार्ज सपोर्ट के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A CNMO report cites a leaked screenshot to claim that the OnePlus 6 price will be US $749 (roughly Rs. 48,800).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X