स्पीड और पॉवर दोनों मिलेंगे आने वाले Oneplus 6 में ...
वनप्लस 6 को लेकर स्मार्टफोन बाजार में काफी-हलचल देखने को मिल रही है। कोई इसकी डिजाइन के बारे में चर्चा कर रहा है तो कईयों के मन में इसके फीचर्स को लेकर ढेरों सवाल हैं। चलिए आज इन्हीं कुछ सवालों के जवाब हम आपको देते हैं, वैसे वनप्लस 6 की डिजाइन और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। इसकी बॉडी स्लीक मेटल की होगी साथ ही दूसरे फलैगशिप स्मार्टफोन के मुकाबले कीमत भी वाजिब होगी, कंपनी द्वारा हाल ही में दिए गए वनप्लस 6 अपडेट पर नजर डालें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 CPU के साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज होगा यानी रैम और प्रोसेसर के मामले में ये आपको निराश नहीं करेगा।
इसके साथ नया ऑक्सीजन ओएस यूजर को न सिर्फ बेहतर मोबाइल एक्सपीरियंस देगा बल्कि कंपनी ने इसके लिए अलग से R&D डिवीीजन भी बनाया है।

वनप्लस ने इसे FSE का नाम दिया है जिसका मतलब है फास्ट, स्टेबल और एफिशियंट। यूजर को बेहतर एक्सिपीरियंस देने के लिए वनप्लस द्वारा बनाई टीम आगे आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी काम करेगी।

नई टीम खासतौर से वनप्लरस सीईओ और फाउंडर Pete Lau के विजन को ध्यान में रखते हुए काम करेगी, स्मार्टफोन के बारे में Pete Lau का कहना है ये हमारी जिंदगी पर बोझ नहीं बल्कि् इसकी मदद से हमें स्मार्ट बनना होगा।
वनप्लस की टीम ने आने वाले फोन को टेस्ट करने पर पाया ये यूजर की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है फिर बात चाहें स्पीड की हो या फिर पॉवर की, इसमें जब भी 4K वीडियो रिकार्डिंग करते है या फिर कोई गेम खेलते हैं दूसरे फ्लैगशिप फोन के मुकाबले इसमें अलग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा अक्सर देखा गया है फोन फ्रीज या फिर हैंग हो जाते हैं वनप्लसस 6 के मामले में अगर बात करें तो 1000 में 1 % ही ऐसा हो सकता है कि कोई वन प्लस 6 फोन हैंग करें।


Click it and Unblock the Notifications