Home
News

पलक झपकते ही बिक गए वनप्‍लस लांच इवेंट के सारे वाउचर

वनप्‍लस का अगला स्‍मार्टफोन 6T जल्‍द ही बाजार में आने वाला है, कंपनी ने कुछ दिनों पहले लांच इवेंट के लिए टिकट की सेल शुरु की थी।

सेल के दौरान जारी किए गए टिकट चंद सेकेंड्स में ही बिक गए जहां वनप्‍लस के काफी फेंस को निराशा हाथ लगी वहीं जिन्‍हें इस दौरान टिकट मिल गया वो फोने के लांच का बेसब्री से इंतजार करने में लगे हुए हैं।

वनप्‍लस लांच इवेंट

वनप्‍लस लांच इवेंट

लांच इवेंट टिकट की कीमत 999 रु तय की गई थी जिसकी सेल की शुरुआत 10 बजे oneplus.in में की गई्र थी, सेल लाइव होने के बाद की सारे टिकट बिक गए यहां तक कई यूजर्स का कहना था वे टिकट कार्ट में ऐड भी नहीं कर पाए।

मिलेंगे गिफ्ट हैंपर

मिलेंगे गिफ्ट हैंपर

इवेंट का आयोजन 30 अक्‍टूबर के दिन नई दिल्‍ली के KDJW स्‍टेडियम में किया जाएगा जो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्‍प्‍लेक्‍स में रात 8:30 pm से शुरु होगा। इस आयोजन में भाग लेने वाले वनप्‍लस 6टी को न सिर्फ एक्‍सपीरियंस कर पाएंगे साथ ही उन्‍हें गिफ्ट हैंपर और वनप्‍लस बुलेट वॉयरलेस हेडफोन में दिए जाएंगे इसके अलावा वनप्‍लस पेन सेट, स्‍केच बुक और 999 रु तक के वनप्‍लस वाउचर भी मिलेंगे।

एंड्रायड पाई

एंड्रायड पाई

वनप्‍लस भारत का पहला ऐसा नॉन पिक्‍सल स्‍मार्टफोन है जो एंड्रायड पाई के साथ आएगा साथ में वनप्‍लस ऑक्‍सीजन ओएस अपडेट भी मिलेगा जिसमें गेश्‍चर नेविगेशन जैसे फीचर मिलेंगे। इसके साथ इसमें एडाप्‍टिव बैटरी का फीचर मिलेगा जिसकी मदद से फोन एप न प्रयोग होने पर उसमें खर्च होने वाली बैटरी से करेगा।

यही है भविष्‍य का फोन

यही है भविष्‍य का फोन

वनप्‍लस 6टी में स्‍क्रीन लॉक का यूनीक फीचर दिया गया है वनप्‍लस के फाउंडर और सीईओ पीट लाउ ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषण की थी वनप्‍लस में इन डिस्‍प्‍ले का फीचर मिलेगा जो सबसे फास्‍ट होगा, इस नए फीचर को कंपनी ने स्‍क्रीन अनलॉक टेक्‍नालॉजी के नाम से एक वीडियो में भी दर्शाया था।

कंपनी ने फोन में हार्डवेयर और सेल्‍फ लर्निंग एल्गोरिथ्म का प्रयोग किया गया है जो स्‍विफ्ट अनलॉक प्रोसेस के दौरान यूजर के फिंगरप्रिंट डेटा को फास्‍ट प्री लोड करता है। इतना ही नही इस तकनीक की मदद से डेटा ज्‍यादा सेफ और सिक्‍योर रहता है। यूजर के बायोमेट्रिक डेटा को स्‍टोर करने के लिए इंजीनियर डेडिकेटेड ट्रस्‍ट जोन का प्रयोग करते हैं जो क्‍वॉलकॉम के स्‍नैपड्रैगन 845 में दिया गया है।

डेश चार्जर

डेश चार्जर

नए फ्लैगशिप फोन में अपने पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ी बैटरी दी गई है, अगर बैटरी लाइफ की बात करे तो वनप्‍लस हमेशा से ही दूसरे फोन्‍स के मुकाबले आगे रहा है, इस बार कंपनर ने 6T को और बेहतर डेश चार्ज तकनीक के साथ बाजार में पेश किया है यानी कम समय में फोन ज्‍यादा बैटरी चार्ज कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus, the leading smartphone manufacturer is just a few days away from unveiling its next flagship - the OnePlus 6T. Slated to see the light of day on October 30, 2018 in India, the smartphone will without a doubt bring top-of-the-line specifications and some unique features to the table for the tech-savvy mobile consumers in the Indian market and globally.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X