Oneplus 6T हुआ लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफर्स
OnePlus 6T स्मार्टफोन लॉन्च होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार वह दिन आ ही गया। आज न्यू यॉर्क में स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 6T लॉन्चिंग इवेंट में कंपनी के फाउंडर पीट लॉउ मंच संभाल लिया है। जहां वह दुनिया को स्मार्टफोन की खासियत के बारें में बताएंगे। लॉ ने अमेरिका में OnePlus 6T लॉन्च करने के साथ कंपनी के इतिहास में "सबसे बड़ा कदम" बताया है।

बता दें, कंपनी ने अमेरिका में टी-मोबाइल के साथ साझेदारी की घोषणा की है। जो अमेरिकी बाजार के लिए काफी बड़ी खबर है। OnePlus 6 स्मार्टफोन की भारी सफलता के बाद ही OnePlus 6T को लॉन्च किया जा रहा है। इस फोन को कल इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें, OnePlus 6 भारत में इसी साल लॉन्च किया गया था।
केली किआंग ने भी फोन लॉन्च के दौरान मंच पर आ कर स्मार्टफोन के बारें में बात की। उन्होंने कहा कि OnePlus भारत में नंबर 1 प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। OnePlus 6T स्मार्टफोन को दो कलर में बेचा जाएगा। जिसमें मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक कलर शामिल हैं।
OnePlus 6T की खास बातें
OnePlus 6T स्मार्टफोन की कीमत को लेकर काफी चर्चा थी। हालांकि स्मार्टफोन की कीमत के बारें में कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। OnePlus 6T स्मार्टफोन में काफी खास फीचर्स को शामिल किया गया है। जिसके चलते फोन की कीमत के बारें में अंदाजा लगाया जा सकता है। फोन लॉन्च होने से पहले OnePlus 6 स्मार्टफोन की इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर पर काफी ज्यादा फोकस रहा। इस टेक्नोलॉजी को "Screen Unlock" फीचर नाम दिया गया है।
हालांकि इस फीचर को इससे पहले हमनें Vivo के स्मार्टफोन में देखा है। कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी के बारें में बात करते हुए कहा कि वह OnePlus 5T स्मार्टफोन में इस फीचर को जोड़ना चाहते थें, लेकिन यह फीचर पूरी तरह से तैयार नहीं था। जिसकी वजह से यह संभव नहीं हो सका। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन अनलॉक के चलते OnePlus 6T स्मार्टफोन को मात्र 0.34 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन में और भी कई खास फीचर्स को जोड़ा गया है।
बता दें, OnePlus 6T में नाइटस्केप नाम के नए लो-लाइट फोटोग्राफी मोड को लाया गया है। जो लोगों को खराब लाइट में भी परफेक्स शॉट क्लिक करने में मदद करेगा। जिससे आपकी तस्वीरें काफी अच्छी क्लिक होंगी। बता दें, कंपनी ने बताया कि हैंडसेट में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी मोड को भी सुधारा गया है। साथ ही फोन में स्टूडियो लाइटिंग के नए पोर्ट्रेट मोड को भी पेश किया गया है।
गेम्स लवर्स के लिए यह फोन खास हो सकता है, क्योंकि लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने OnePlus 6T स्मार्टफोन में बेस्ट गेमिंग एक्सपिरियंस का भी वादा किया है। उसी के साथ मश्हूर गेम PUBG को 20 प्रतिशत ज्यादा फास्ट लोड किया जा सकता है। बता दें, कंपनी ने इवेंट के दौरान बताया कि OnePlus 6T में OnePlus 6 की तुलना में 23 प्रतिशत बेहतर बैटरी लाइफ दी गई है। वहीं, फोन का सॉफ्टवेयर सिस्टम एंड्रायड निर्माताओं के बीच सबसे ज्यादा स्टेबल है।
OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन
फोन के बारें में गहराई से बात की जाए तो, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर चलता है। जिसमें 2 वेरियंट पेश किए गए हैं। जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। OnePlus 6T में एक डिवाड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है।
जो फोन के टॉप पर सिर्फ सेल्फी कैमरे के लिए जगह छोड़ता है। बता दें, स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं दिया गया है। OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट रीडर को शामिल किया गया है। स्मार्टफोन में डुअल रीयर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 16 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर और 20 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल है। साथ ही कैमरा ओआईएस, ईआईएस और 480 एफपीएस slow-mo वीडियो को सपोर्ट करता है।
OnePlus 6T में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। बता दें, स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सॉफ्टवेयर के फ्रंट पर, OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। कंपनी ने बताया कि वह यूआई में बदलाव करेगा। हम सॉफ़्टवेयर tweaks के माध्यम से कैमरा सुधार की भी उम्मीद कर सकते हैं। दुर्भाग्यवश, OnePlus 6 में वायरलेस चार्जिंग या water और dust resistance के लिए आईपी रेटिंग नहीं होगी।
OnePlus 6T स्मार्टफोन की कीमत
बता दें, OnePlus 6T स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज मिरर ब्लैक वेरिएंट की कीमत $549 (लगभग 40,300 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, 8 जीबी + 128 जीबी मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट की कीमत $579 (लगभग 42,500 रुपये) है। बता दें, 8 जीबी + 256 जीबी मिडनाइट ब्लैक वेरिएंट को $629 (लगभग 46,200 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि भारत में फोन की कीमत का खुलासा भारत में फोन लॉन्च होने के बाद ही होगा।


Click it and Unblock the Notifications








