Home
News

Oneplus 6T McLaren Edition vs OnePlus 7 Pro: एक ही रेंज में एक कंपनी के दो स्मार्टफोन

वनप्लस कंपनी ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया है। इस फोन का नाम वनपल्स 7 और वनप्लस 7 प्रो है। इन दोनों स्मार्टफोन का इंतजार काफी वक्त से कर रहे थे। कंपनी ने वनप्लस 7 स्मार्टफोन की कीमत 32,999 रुपए रखी है वहीं वनप्लस 7 प्रो की शुरुआती कीमत 48,999 रुपए रखी है। इन दोनों स्मार्टफोन में से इस वक्त वनप्लस 7 प्रो की काफी चर्चा हो रही है।

Oneplus 6T McLaren Edition vs OnePlus 7 Pro: एक ही रेंज में एक कंपनी के दो स्मार्टफोन

हम अगर इस स्मार्टफोन की कीमत पर गौर करें तो हमें लगभग इसी कीमत में वनप्लस कंपनी का ही एक पुराना स्मार्टफोन मिलेगा। जिसे कंपनी ने साल 2018 के अंत में पेश किया था। वह स्मार्टफोन वनप्लस 6टी का ही एक अपग्रेड वर्जन था, जिसका नाम Oneplus 6T McLaren Edition है।

इस स्मार्टफोन की कीमत 50,999 रुपए तय की गई थी। लिहाजा इस फोन से अगर हम वनप्लस कंपनी के नए स्मार्टफोन की तुलना करें तो हमें काफी दिलचस्प चीजें जानने को मिलेंगी। आइए हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Oneplus 6T McLaren Edition

इस फोन के कुछ बहुत ही खास फीचर्स भी है। आइए हम आपको इन फीचर्स के बारे में बताते हैं। इस फोन में कुछ खासियतें हैं। इस फोन में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप स्टायल वाला नॉच भी दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। वहीं सोफ्टवेयर के लिए इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड OxygenOS शामिल है। इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी रैम क्षमता है।

इस स्पेशल एडिशन वाले स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 30 वॉट का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस खास सिस्टम को कंपनी ने "Wrap Charge" टेक्नोलॉजी का नाम दिया है। वनप्लस ने दावा किया है कि इस फोन को 20 मिनट का चार्ज करने पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है।

इस फोन को कंपनी ने सिग्नेचर कलर, Papaya Orange कलर में लॉन्च किया गया है। ये कलर फोन के निचले हिस्से से शुरू होते हैं और ऊपर जाते-जाते ब्लैक हो जाते हैं। जिसकी वजह से फोन की खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं।

इसके अलावा इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन का प्राइमेरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX519, OIS, EIS और डुअल एलईडी फ्लैश फीचर से लैस है। इसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX376K sensor और स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस है। इस फोन में सेल्फी के लिए भी Sony IMX371 sensor वाला 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा लगा हुआ है।

Oneplus 7 Pro

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी ने स्क्रीन बड़ा करते हुए 6.67-इंच की डिस्प्ले पेश की है, जो 19:5:9 रेश्यो के साथ आती है। फोन की स्क्रीन को Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो हैंडसेट को स्लीक लुक देने में मदद करती है। स्मार्टफोन Quad HD+ 3120 X 1440 पिक्सल Resolution के साथ आता है।

इसके साथ हैंडसेट के बैक और फ्रंट में कर्वड ऐजेस दिए गए है, जिससे फोन को इस्तेमाल करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। फोन को बेहतर बनाने के लिए हैंडसेट में Horizon light को पेश किया गया है। वहीं, रात को बेहतर तरीके से फोन को इस्तेमाल करने के लिए फोन में Blue Light Filter मौजूद है। फोन को 6GB, 8GB और 12GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। बता दें, फोन को मिरर ग्रे, नेबुला ब्लू और ऑलमंड कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है।

स्मार्टफोन में 6GB, 8GB और 12GB रैम के साथ Adreno 640 दिया गया है। वहीं फोन में 7nm प्रोसेस पर बना 2.84Ghz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर शामिल है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड OxygenOS पर चलता है। फोन में UFS 3.O मैमोरी दी गई है। OnePlus 7 Pro में Liquid Cooling System को पेश किया गया है।

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन में बैटरी लाइफ की बात करें तो इस बार कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को 4000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जो Warp चार्ज को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Sterio Dual Speakers के साथ आता है। स्क्रीन अनलॉक के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन के कैमरे को लेकर काफी सारी लीक्स पहले से सामने आ चुकी है। वहीं, स्मार्टफोन काफी उम्मीदों पर खरा भी उतरता है। कंपनी ने OnePlus 7 Pro में दमदार सेल्फी के लिए 16 मैगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा पेश किया है। पॉप-अप कैमरे को काफी मजबूत तरीके से डिजाइन किया गया है। बता दें, अगर आपका स्मार्टफोन पॉप-अप कैमरा ऑन के साथ गिरता है तो पॉप-अप कैमरा अपने आप अंदर चला जाएगा, जिससे नुकसान नहीं पहुंचेगा।

फोन के रियर कैमरा की बात करें तो फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 42 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है, जिसमें सोनी IMX586 (F/1.6) लैंस मौजूद है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 16 मैगापिक्सल और तीसरा कैमरा 8 मैगापिक्सल के साथ पेश किया गया है। बेहतर फोकस के लिए कैमरा में PDAF, CAF और Laser AF को पेश किया गया है।

इसके अलावा फोन में पोर्ट्रेट, अल्ट्रा-शॉट, नाइटमोड, प्रो-मोड, AI सीन डिटेक्शन, पैनोरमा, HDR, स्टूडियो लाइटिंग और RAW इमेज फाइल सपोर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। बता दें, कंपनी ने कैमरा में गूगल लैंस के लिए अलग ऑप्शन पेश नहीं किया है। आप क्लिक को लंबे प्रेस के साथ ही गूगल लैंस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 48,999 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकेगा। फोन का लास्ट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 57,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें, OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को 17 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। फोन को अमेजन इंडिया, OnePlus.in और ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus 7 Pro has been launched recently in the Indian market. If you look at the price of this smartphone, then we will get an old smartphone of the OnePlus Company at around this price. Whose name is Oneplus 6T McLaren Edition. Let's compare these two smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X