Home
News

Oneplus 6T की लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा, कुछ फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

अपने लाजवाब लुक और बेहतरीन फ़ीचर्स के दम पर दुनिया मे तहलका मचाने वाली कंपनी Oneplus, जल्द ही एक नया फ्लैगशिप फ़ोन लॉन्च करने वाली है। ख़बरों की मानें तो ये फ़ोन 17 अक्टूबर को भारत में लांच होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से फोन के बारे में अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं।

Oneplus 6T की लॉन्च तारीख का हुआ खुलासा, कुछ फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

ऐसे में कथित तौर पर एक प्रेस लीक से ये साफ हो गया है कि फ्लैगशिप फोनों की चाह रखने वालों को Oneplus 6T 17 अक्टूबर से भारत मे मिल सकता है। वहीं, फ़ोन के फ़ीचर्स को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ओप्पो f9 प्रो की तरह छोटा नॉच हो सकता है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

आपको बता दें कि कंपनी की लांचिंग तारीख को चीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर एक यूज़र ने लीक की है। वहीं, ये जानकारी सबसे पहले WCCFTech द्वारा दी गई है। हालांकि इस इनवाइट की लीक जानकारी में केवल लॉन्च की तारीख, देश और टैगलाइन की जानकारी ही मिल पाई है। इसी यूज़र ने दो ग्राफ़िकल फ़ोटो भी साझा की है जिसे देख कर ये लगता है की इसमें बैक में थ्री कैमरा सेटअप है। इनमें से दो सेंसर थोड़ी दूरी पर है। गौर करने वाली बात तो ये है कि इससे पहले भी Oneplus 6T में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने इन सभी दावों पर विराम लगाते हुए, खारिज कर दिया था।

अमिताभ बच्चन ने किया प्रचार

अपने आगामी फोन के लिए वनप्लस ने मार्केटिंग पर काफी जोर लगा दिया है। लॉन्च होने से पहले कंपनी इस फोन की ख़बर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है। इसके लिए कंपनी ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मदद ही है, जो वनप्लस कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। अमिताभ बच्चन ने OnePlus 6T के लिए एक विज्ञापन किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus, the world's leading spy company, is going to launch a new flagship phone soon, with its amazing look and great features. If the news of the news is that this phone is going to be launched in India on October 17. Since last few days, different information about the phone is coming out.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X