Home
News

अब 29 अक्टूबर को ही लॉन्च हो जाएगा वनप्‍लस 6T

इस वक्त मोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा चर्चा OnePlus के नए स्मार्टफोन OnePlus 6T की हो रही है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन की चर्चा इंडिया से लेकर अमेरिका तक के सभी मोबाइल मार्केट में की जा रही है। इस फोन के लॉन्च होने की तारीख 30 अक्टूबर को निर्धारित की गई थी लेकिन अब कंपनी ने लॉन्चिंग डेट में बदलाव कर दिया। अब इस बहुप्रतिक्षित प्रीमियम स्मार्टफोन को एक दिन पहले यानि कि 29 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा।

अब 29 अक्टूबर को ही लॉन्च हो जाएगा वनप्‍लस 6T

29 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 6T

आपको बता दें कि इस फोन के लॉन्चिंग के लिए वनप्लस कंपनी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक इवेंट आयोजित किया है। वनप्लस ने इसी महीने की 8 तारीख को घोषणा की थी कि OnePlus 6T को 30 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा लेकिन 18 अक्टूबर को एप्पल कंपनी ने भी 30 अक्टूबर को ही न्यूयॉर्क में ही मीडिया इवेंट आयोजन करने की घोषणा कर दी। एप्पल कंपनी भी इस इवेंट में अपने कई प्रॉडक्ट को लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट्स भी भेज दिए हैं।

भारत में 30 अक्टूबर को होगा लॉन्च

एक ही दिन इवेंट होने की वजह से वनप्लस कंपनी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 6T की लॉन्चिंग डेट 29 अक्टूबर कर दी है। 29 अक्टूबर सुबह 11 बजे वनप्लस 6 टी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इस फोन की लॉन्चिंग डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसका मतलब है कि भारत में OnePlus 6T 30 अक्टूबर को रात 8:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 6T के फीचर्स

OnePlus 6T में 6.4 इंच का ऑप्टिक एमोलेड फुल-एचडी+डिस्प्ले होगा। वनप्लस 6 टी अंत यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक सेंसिंग टैक्नॉलॉजी में क्रांतिकारी बदलाव करेगा। आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन में एक इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर होगा जिसमें स्क्रीन अनलॉक कहा जाएगा। इस नए स्मार्टफोन की कुछ ग्राफ़िक्स फ़ोटो भी लीक हुई हैं, जिसके मुताबिक इसमें बैक साइड में 3 सेंसर हो सकते है। इससे पहले Oneplus 6 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप था। वहीं ये भी तय माना जा रहा है कि वनप्लस 6टी में भी स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर हो सकता है।

OnePlus 6T की बैटरी

प्रीमियम स्मार्टफोन के लिहाज से इस फोन की बैटरी भी काफी दमदार है। नई बैटरी 3700 एमएएच जितनी बड़ी होगी, निश्चित रूप से वनप्लस 6 '3300 एमएएच इकाई की तुलना में एक बड़ी इकाई होगी। यह आपके कठोर उपयोग के बाद भी बनाए रखने का वादा करता है। सबसे आगे,कंपनी को लोकप्रिय डैश चार्ज का एक उन्नत वर्जन भी लाया जाता है। वनप्लस कंपनी की सबसे अच्छी खूबी इस फोन की तेज चार्जिंग तकनीक है। डैश चार्ज जो यूजर्स को काफी पसंद आती है।

बता दें, वनप्लस 6 टी स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी नए बुलेट इयरफ़ोन की एक जोड़ी को भी लॉन्च कर रही है। जो टाइप-सी जैक के साथ आएगी। कंपनी का इयरफ़ोन में टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करने का खास कारण यूजर्स को हानि रहित ऑडियो एक्सपिरियंस प्रदान कराना है। वनप्लस 6 टी ने ऑडियो एक्सपिरियंस और हैंडसेट की बैटरी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए 3.5mmaudio जैक को खत्म करने का फैसला लिया है। ऑडियो जैक को हटाने के बाद अतिरिक्त जगह का इस्तेमाल बड़ी बैटरी को फिट करने के लिए किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
At the moment, the most discussed in the mobile market is being OnePlus's new smartphone OnePlus 6T. This premium smartphone is being discussed in all the mobile markets from India to the US. Now the company has changed the launch date. Now this premium smartphone will be launched one day, i.e., on October 29.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X