Oneplus की छठी सालगिरह पर लेटेस्ट स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स
OnePlus कंपनी अपने स्मार्टफोन्स के लिए सेल का ऐलान किया है। वनप्लस कंपनी ने अपनी 6वीं सालगिरह के अवसर पर अपने स्मार्टफोन्स की सेल आयोजित की है। इस सेल में वनप्लस कंपनी के तमाम लेटेस्ट स्मार्टफोन की बिक्री होगी।

इस सेल में यूज़र्स को वनप्लस कंपनी के स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदने का मौका सभी यूज़र्स को मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स पर अमेज़न, वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर से खरीदा जा सकता है। यहां से इन स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई भी दिया जाएगा।
Oneplus कंपनी के ऑफर्स
OnePlus 7T और Oneplus 7T Pro स्मार्टफोन को इस सेल में डिस्काउंट के साथ बेजा रहा है। आपको बता दें कि ये साल आज से शुरू हुई है और ये 17 दिसंबर तक लाइव चलेगी। इस सेल में वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो में क्रमश: 1,500 रुपए, 2000 रुपए और 3000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया दा रहा है। आइए आपको इस तीनों स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus 7T का ऑफर
इस लिस्ट में सबसे पहले Oneplus 7T का असल दाम 37,999 रुपए है लेकिन इस सेल में आप इस स्मार्टफोन को 34,999 रुपए में बेच सकते हैं। इस डिस्काउंट में आपको 3,000 रुपए का फायदा होगा।
OnePlus 7 Pro का ऑफर
इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की असल कीमत 52,000 रुपए की थी, लेकिन कीमत कम होने और फिर इस सेल में डिस्काउंट मिलने के बाद इस स्मार्टफोन को यूज़र्स सिर्फ 42,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला वेरिएंट डिस्काउंट मिलने के बाद 39,999 रुपए का मिल रहा है। HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर यूज़र्स को 2000 रुपए का इस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
OnePlus 7T Pro का ऑफर
इस स्मार्टफोन को 3,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूज़र्स को 2,000 रुपए तक का एक्सट्रा कैशबैक भी दिया जा रहा है। हालांकि ये कैशबैक वनप्लस के किसी डिवाइस को एक्सचेंज करने पर दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में यूज़र्स को इस सेल के तहत 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








