OnePlus 7 की पिक्चर्स हुई लीक, देखिए और जानिए कैसा होगा प्रीमियम स्मार्टफोन
OnePlus कंपनी के नए स्मार्टफोन का भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। पिछले साल OnePlus 6 और OnePlus 6T ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। यूजर्स को दोनों फ्लैगशिप स्मार्टफोन काफी पसंद आए। इस वजह से अब यूजर्स इस सीरीज के नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं।

वनप्लस कंपनी जल्द ही OnePlus 7 को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन का इंतजार काफी सारे यूजर्स कर रहे हैं। यूजर्स वनप्लस 7 के बारे में जानना चाहते हैं। यूजर्स नए प्रीमियम स्मार्टफोन की क्वालिटी, कैमरा, डिजाइन इन सबके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि इस फोन के लॉन्च होने में अभी कुछ वक्त बाकी है लेकिन इसके रेंडर्स लीक होने लगे हैं। कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसपर दावा किया जा रहा है कि वो वनप्लस 7 की तस्वीरें हैं। अगर ऐसा सच है को हम बताते हैं कि वनप्लस 7 फोन कैसा होगा।
स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी से होगा लैस

OnLeaks (प्राइसबाबा के सौजन्य से) ने रेंडर्स लीक की है। जिसके मुताबिक हम बता रहे हैं कि वनप्लस 7 कैसा हो सकता है। लीक रेंडर्स के मुताबिक इस फोन में एज-टू-एज डिस्प्ले दी गई है। इसका मतलब इस फोन की डिस्प्ले बिना नॉच वाली होगी। इसके लिए इस फोन की फोटो को देखकर एक खास तकनीक का संकेत मिल रहा है, जो Oppo Find X और LG G8 में दी गई थी।
इस तकनीक का नाम स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है। इस फोन में इयर स्पीकर के लिए कहीं भी कोई जगह दिखाई नहीं दे रही है। इससे पता चलता है कंपनी इस फोन में स्क्रीन साउंडकास्टिंग टेक्नोलॉजी पेश कर सकती है। जिसमें स्क्रीन ही स्पीकर का काम करती है।
पॉप-अप कैमरा और बड़ी डिस्प्ले

इसके अलावा इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी हो सकता है। लीक हुई तस्वीरों में इसे साफ देखा जा सकता है कि कंपनी ने इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे रखा है। इस फोन के दाईं तरफ वॉल्यूम रॉकर और बाईं तरफ पॉवर बटन दिया गया है। इसके अलावा फोन के निचले हिस्से में टाइप सी पोर्ट दिया जा सकता है।
लीक रेंडर्स के मुताबिक इस फोन के पिछले हिस्से में ग्लास पैनल दिया गया है जोकि कर्वड ऐज के साथ आता है। इसके अलावा फोटो में दिख रहा है कि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन के बारे में सामने आई कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.5 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। यह फोन फास्टचार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह Snapdragon 855 SoC से लैस हो सकता है। इसके अलावा वनप्लस 7 एंड्रॉएड पाई आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करने वाला हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








