OnePlus 7 Pro: पिछले सात दिनों में सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रीमियम स्मार्टफोन
OnePlus 7 Pro को इंडिया में कुछ ही दिन पहले लॉन्च किया गया है। इस फोन को अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए पेश किया गया है। अमेजन इंडिया ने एक बयान जारी करके ये दावा किया है कि पिछले 7 दिन में 45,000 रुपए से ऊपर की कीमत वाले स्मार्टफोन में से सबसे ज्यादा Oneplus 7 Pro की बिक्री हुई है। इसका मतलब अमेजन इंडिया के मुताबिक उनकी शॉपिग वेबसाइट पर वनप्लस 7 प्रो सबसे तेजी से बिकने वाला अल्ट्रा प्रीमियम स्मार्टफोन बन गया है।

आपको बता दें कि 14 मई को वनप्लस 7 प्रो लॉन्च किया गया था और 16 मई से इस स्मार्टफोन को ओपन सेल के लिए पेश कर दिया गया था। जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि वनप्लस 7 प्रो मार्केट में काफी पसंद किया जाएगा। हालांकि इस स्मार्टफोन की कीमत देखकर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जरूर जाहिर की थी लेकिन फिर भी पिछले साल की वनप्लस कामयाबी को देखकर लोगों में नए प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 7 Pro को खरीदने की इच्छा तो जरूर है।
अब देखना होगा कि आने वाले वक्त में वनप्लस कंपनी के इस नए प्रीमियम स्मार्टफोन को कितनी सफलता मिलती है। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस पर अगर नजर डालें तो यह कई सारे खास फीचर्स से लैस है। इसमें 6.41 इंच की बड़ी डिस्प्ले, पॉप-अप कैमरा, ट्रिपल कैमरा सेटअप, दमदार सेल्फी के लिए 16 मैगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा, स्मार्टफोन में 6GB, 8GB और 12GB रैम के साथ Adreno 640 दिया गया है। वहीं फोन में 7nm प्रोसेस पर बना 2.84Ghz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर शामिल है।
इसके अलावा भी इस स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। अगर आप इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पढ़ें। स्मार्टफोन और गैजेट्स दुनिया की दूसरी और सभी ताजा ख़बरों को जानने के लिए गिज़बोट हिंदी के साथ जुड़े रहें। आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करके सभी लेटेस्ट ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








