नेहा बसीन की एक म्यूज़िक वीडियो में लॉन्च से पहले दिखा OnePlus 7
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। बता दें, इन दोनों स्मार्टफोन्स को 14 मई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन के बारें में काफी सारी लीक्स सामने आ रही है।

इसी के साथ कंपनी खुद इन स्मार्टफोन को सोशल मीडिया चैनल्स में किसी ना किसी तरह से लगातार टीज कर रही है। बता दें, OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ अब कंपनी के इन अपकमिंग स्मार्टफोन में से एक स्मार्टफोन को यूट्यूब में पोस्ट की गई एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया है। यह म्यूजिक वीडियो भारतीय सिंगर Neha Bhasin की है।
डिजाइन को लेकर कयास
इस वीडियो को OnePlus प्लेबैक प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है, जो म्यूजिक आर्टिस्ट को प्रोमोट करता है। इस वीडियो में स्मार्टफोन का डिजाइन देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन बिना किसी नॉच के फुल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जाएगा। वीडियो में स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और ब्लैक कलर का मिरर फिनिश बैक पैनल भी देखा जा सकता है। लीक्स की मानें कंपनी अपने नए OnePlus 7 स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप पेश कर सकती है। हालांकि पोस्ट की गई वीडियो में भी स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप को देखा गया है।
बता दें, OnePlus 7 Pro स्मार्टफो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, OnePlus 7 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा के बजाए नॉच डिजाइन पेश किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी ने वीडियो में डिजाइन को रिवील ना करते हुए OnePlus 7 का बैक डिजाइन और OnePlus 7 Pro का फ्रंट डिजाइन दिखाया है। हालांकि स्मार्टफोन को लेकर सामने आ रही सारी बातेंं स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद ही सामने आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications