OnePlus 6 vs OnePlus 7: जानिए 6 से 7 तक आने के लिए कंपनी ने कितना बदलाव किया
Oneplus कंपनी ने हाल ही अपने दो नए स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च किए हैं। इनमें से एक स्मार्टफोन का नाम Oneplus 7 है और दूसरे का नाम Oneplus 7 Pro है। भारत की स्मार्टफोन मार्केट में आजकल इन्हीं दोनों स्मार्टफोन की चर्चा हो रही है। वनप्लस कंपनी ने पिछले साल लगभग इसी वक्त में अपना वनप्लस 6 लॉन्च किया था।

वनप्लस 6 ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचा दिया था। सबसे कम कीमत में प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन पेश करने के बाद वनप्लस ने भारत में एक अलग तरह की पहचान बनाई। वनप्लस 6 के बाद कंपनी ने वनप्लस 6टी लॉन्च किया और वो भी एक सफल स्मार्टफोन साबित हुआ।
इस वजह से भारतीय यूजर्स काफी बेसब्री से वनप्लस की अगली सीरीज यानि वनप्लस 7 का इंतजार कर रहे थे। अब कंपनी ने अपने इस नई सीरीज के दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वनप्लस 7 की तो खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन को वनप्लस 6टी से भी कम कीमत में लॉन्च किया है। इस वजह से काफी सारे यूजर्स इस बात को जानना चाह रहे हैं कि बीते एक साल में कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में क्या बदलाव किया है।
इस बात को समझने और समझाने के लिए हम यहां वनप्लस 7 और पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस 6 के साथ में कंपेयर कर रहे हैं। इन दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस को एक जगह पढ़कर हम जानेंगे कि आखिर कंपनी ने अपने नए प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन में क्या-क्या और कितना बदलाव किया है। तो आइए हम शुरू करते हैं।
OnePlus 7 vs OnePlus 6: डिस्प्ले
OnePlus 7 स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.41 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्शन दी गई है।
बता दें, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड दिया गया है। स्मार्टफोन 6+128 जीबी और 8+256 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। बता दें, स्मार्टफोन को रेड और ग्रे कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
OnePlus 6 की बात करें तो वनप्लस 6 स्मार्टफोन में 6.28 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो ऐमोलेड FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आईफोन X की तरह नॉच दिया है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया होगा। इसकी डिसप्ले का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 होगा।
वनप्लस 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और एड्रिनो 630 जीपीयू दिया है। रैम और स्टोरेज के आधार पर कंपनी ने वनप्लस 6 को तीन वेरिएंट में पेश किया है। ये फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम ऑप्शन में आता है। स्टोरेज की बात करें, तो ये 64GB/128GB/256GB वेरिएंट में मौजूद है। ये स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट में आता है, जो मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक औऱ सिल्क वाइट है।
OnePlus 7 vs OnePlus 6: कैमरा
OnePlus 7 स्मार्टफोन में कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल के साथ आता है, जिसमें Sony IMX586 सेंसर शामिल है। बता दें. फोन का अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ आता है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आता है।
फोन में डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
OnePlus 6 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स519 सेंसर है। यह एफ/1.7 अपर्चर, ओआईएस और ईआईएस से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएम376के सेंसर एफ/1.7 अपर्चर वाला है। रियर कैमरा डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। एक स्मार्ट कैपचर मोड भी दिया गया है।
वहीं, एचडीआर और पोर्ट्रेट मोड की वापसी हुई है। इस फोन का कैमरा स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आएगा, जो 720 पिक्सल पर 480 फ्रेम प्रति सेकेंड या 1080 पिक्सल पर 240 फ्रेम प्रति सेकेंड की क्षमता के साथ वीडियो शूट कर सकेगा। OnePlus 6 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो यूज़र पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। यह सोनी आईएमएक्स371 सेंसर, एफ/2.0 अपर्चर और ईआईएस से लैस है। OnePlus ने स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग होने की जानकारी दी है।
OnePlus 7 vs OnePlus 6: फीचर्स, बैटरी
OnePlus 7 स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन में शामिल हैं। Oneplus 7 स्मार्टफोन Dolby Atmos स्पीकर के साथ आता है जो बेहतर साउंड इफैक्ट देने के लिए परफेक्स है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
OnePlus 6 एंड्रॉइड 8.1 ऑरियो बेस्ड OxygenOS कस्टम यूजर इंटरफेस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वनप्लस 6 स्मार्टफोन डैश चार्ज टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है। डैश चार्ज कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी है और कंपनी की दावा है कि 30 मिनट के अंदर ही इस फोन को 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
OnePlus 7 vs OnePlus 6T: कीमत
OnePlus 7 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन के 6+128 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 37,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
OnePlus 6 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज की कीमत 34,999 रुपए थी, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपए रखी गई थी और अभी भी कंपनी पुरानी कीमत में ही फोन बेच रही है। हालांकि अब शायद यूजर्स वनप्लस 7 लेना ज्यादा पसंद करेंगे क्योंकि उसकी कीमत वनप्लस 6 से कम है।
लिहाजा, अब आप इस तुलनात्मक आर्टिकल को पढ़कर जान गए होंगे कि वनप्लस कंपनी को दो प्रीमियम स्मार्टफोन में क्या-क्या और कितना अंतर है। इन दोनों स्मार्टफोन में से आप अपने लिए बेहतर स्मार्टफोन चुन सकते हैं। आपका हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा यह हमें कमेंट करके जरूर बताइए। अगर आप तकनीक या किसी स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो हमसे जुड़ सकते हैं।
हमसे जुड़ने के लिए आप हमारा फेसबुक पेज भी लाइक कर सकते हैं। हमारे फेसबुक पेज से आप तकनीकी और स्मार्टफोन समेत गैजेट्स वर्ल्ड की तमाम ताजा ख़बरों से अपडेट रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








