OnePlus 7 vs OnePlus 6T: इन दोनों स्मार्टफोन में क्या अंतर है...?
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी ने बैंगलुरू में किए गए एक इवेंट के दौरान दोनों स्मार्टफोन्स को सबसे सामने पेश किया। इन दोनों स्मार्टफोन का इंतजार 2018 में लॉन्च हुए OnePlus 6T स्मार्टफोन के बाद से किया जा रहा था।

साल 2018 में OnePlus 6 की सफलता के बाद कंपनी ने साल के आखिरी में OnePlus 6T स्मार्टफोन को लॉन्च किया, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। हालांकि इसी के बाद से खबर आ रही थी कि वनप्लस कंपनी OnePlus 7 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
सभी को इस स्मार्टफोन से काफी उम्मीदें थी, तो चलिए जानते हैं कि कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया OnePlus 7 स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus 6T स्मार्टफोन से बेेहतर है या नहीं।
OnePlus 7 vs OnePlus 6T: डिस्प्ले
OnePlus 7 स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.41 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्शन दी गई है।
बता दें, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड दिया गया है। स्मार्टफोन 6+128 जीबी और 8+256 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। बता दें, स्मार्टफोन को रेड और ग्रे कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
OnePlus 6T की बात करें तो स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच की डिस्प्ले दी गई है। OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। OnePlus 6T स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आता है। स्मार्टफोन को 2 स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। स्मार्टफोन में डिवाड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। हैंडसेट मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ आता है।
OnePlus 7 vs OnePlus 6T: कैमरा
OnePlus 7 स्मार्टफोन में कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल के साथ आता है, जिसमें Sony IMX586 सेंसर शामिल है। बता दें. फोन का अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ आता है।
फोन का सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आता है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
OnePlus 6T स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सेल और सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में ओआईएस, ईआईएस और 480 एफपीएस slow-mo वीडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं
OnePlus 7 vs OnePlus 6T: फीचर्स, बैटरी
OnePlus 7 स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन में शामिल हैं। Oneplus 7 स्मार्टफोन Dolby Atmos स्पीकर के साथ आता है जो बेहतर साउंड इफैक्ट देने के लिए परफेक्स है। बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
OnePlus 6T में नाइटस्केप लो-लाइट फोटोग्राफी मोड शामिल है। हैंडसेट में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी मोड को भी सुधारा गया है। वहीं, स्टूडियो लाइटिंग के लिए नए पोर्ट्रेट मोड को भी पेश किया गया है। स्मार्टफोन 3700 mAh की बैटरी के साथ आता है।
OnePlus 7 vs OnePlus 6T: कीमत
OnePlus 7 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन के 6+128 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। फोन का दुसरा वेरिएंट 37,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
OnePlus 6T स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को $549 यानी 40,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन के दुसरे 8 जीबी + 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत $579 यानी 42,500 रुपये है। बता दें, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट $629 यानी 46,200 रुपये के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








