OnePlus 7 vs Samsung Galaxy S10e: इन दोनों में से कौनसा स्मार्टफोन खरीदेंगे आप..?
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी ने बैंगलुरू में किए गए एक इवेंट के दौरान दोनों स्मार्टफोन्स को सबसे सामने पेश किया।इन दोनों स्मार्टफोन का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

वहीं सैमसंग कंपनी ने भी अपने Galaxy S10e स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। दूसरी तरफ वनप्लस कंपनी का नया स्मार्टफोन कम कीमत में शानदार फीचर पेश करने में सक्षम है। आइए चलिए जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा स्मार्टफोन कीमत, प्रोसेसर और फीचर्स मेें सबसे आगे है।
OnePlus 7 vs Samsung Galaxy S10e: डिस्प्ले
OnePlus 7 स्मार्टफोन की डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.41 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वहीं, पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। फोन की डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्शन दी गई है।
बता दें, स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटीग्रेटेड दिया गया है। स्मार्टफोन 6+128 जीबी और 8+256 जीबी वेरिएंट के साथ आता है। बता दें, स्मार्टफोन को रेड और ग्रे कलर वेरियंट में लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy S10e की बात करें तो स्मार्टफोन में 5.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिज्यॉल्यूशन 2280 x 1080 है। वहीं इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। प्रोसेस की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 855 Soc को शामिल किया गया है। स्मार्टफोन को भारत में Exynos 9820 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन में 8जीबी रैम और 256 जीबी रोम भी दिया गया है।
OnePlus 7 vs Samsung Galaxy S10e: कैमरा
OnePlus 7 स्मार्टफोन में कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल के साथ आता है, जिसमें Sony IMX586 सेंसर शामिल है। बता दें. फोन का अपर्चर एफ/1.7 वाला यह लेंस इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस जैसे फीचर्स के साथ आता है।
फोन का सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल के साथ आता है। फोन में डुअल एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी मौजूद है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में पोर्ट्रेट, अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, एआई सीन डिटेक्शन, पनोरमा, एचडीआर, स्टूडियो लाइटनिंग, टाइम लैप्स और रॉ इमेज जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Samsung Galaxy S10e स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर के साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
OnePlus 7 vs Samsung Galaxy S10e : फीचर्स, बैटरी
OnePlus 7 स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन में शामिल हैं। Oneplus 7 स्मार्टफोन Dolby Atmos स्पीकर के साथ आता है जो बेहतर साउंड इफैक्ट देने के लिए परफेक्स है।
बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy S10e स्मार्टफोन में 3,100 एमएएच की एक बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग, वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग फीचर्स को सपोर्ट करती है।
बता दें, कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के साइड में एक पॉवर बटन को पेश किया है जो फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एफएम रेडियो, 3जी /4जी, फिंगरप्रिंट सेंसर, वॉयरलेस चार्जिंग, जीपीआरएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, वोल्ट, सेकेंडरी कैमरा, एमोल्ड स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5, ओटीजी सपोर्ट, वॉटरप्रूफ जैसी सुविधाओं को पेश किया गया है।
OnePlus 7 vs Samsung Galaxy S10e : कीमत
OnePlus 7 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अपने फोन के 6+128 जीबी वाले स्टोरेज वेरिएंट को 32,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। फोन का दुसरा वेरिएंट 37,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।
Samsung Galaxy S10e स्मार्टफोन को भारत में कीमत 55,900 रुपए की कीमत के साथ लॉन्च किया है। इस कीमत के साथ ग्राहक फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








