वनप्लस 7टी प्रो की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशंस हुई लीक, ट्रिपल कैमरों से होगा लैस
चाइनीज़ स्मार्टफोन मैनुफैक्चरिंग कंपनी वनप्लस एक के बाद एक अपने स्मार्टफोन मार्केट में पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप सीरिज वनप्लस 7 को लॉन्च किया था। वहीं अब जल्द ही कंपनी की 'टी' सीरीज के अगले दो स्मार्टफोन्स भी मार्केट में टक्कर देने के लिए तैयार है।

जी हां, कंपनी अब एक बार फिर से अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 7 की T सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में OnePlus 7T की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई थी और अब OnePlus 7T pro की भी डिटेल्स आउट होने की चर्चा है।
OnePlus 7T Pro की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
ऑनलाइन सामने आए रेंडर्स के मुताबिक, OnePlus 7T Pro लुक्स में काफी हद तक OnePlus 7 pro जैसा है लेकिन इसमें प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855+ हो सकता है। अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन ऑउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर रन करेगा। OnePlus 7T Pro, 30T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4,080mAh बैटरी से लैस होगा। जिसे चार्ज होने में 65 मिनट तक का समय लग सकने की संभावना है।

कंपनी अपने टी सीरीज के स्मार्टफोन के साथ एक स्पेशल वेरिएंट को भी पेश कर सकती है। आपको याद होगा कि वनप्लस कंपनी ने पहले भी OnePlus 5T Star Wars edition और OnePlus 6T McLaren Edition को पेश किया था। इसी तरह से कंपनी OnePlus 7T सीरीज के साथ भी एक स्पेशल एडिशन को पेश कर सकती है। जानकारी के मुताबिक वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को भी OnePlus 7T Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इसके कुछ फीचर्स के रेंडर्स के मुताबिक फोन में मैक्रो मोड, एचईवीसी और हाइब्रिड इमेज स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स होने की भी संभावना है। 91 मोबाइल्स और ऑनलीक्स ने कुछ तस्वीरों को पब्लिश किया है जिसमें वनप्लस 7 प्रो और OnePlus 7T Pro की पिक्चर्स दिखाई गई हैं जो कि काफी समान लग रही हैं। हालांकि मैक्लॉरेन एडिशन के रियर पैनल में कुछ बदलाव किए गए नज़र आ रहे हैं।
वनप्लस 7टी के रेंडर्स
वहीं, अगर वनप्लस 7टी की बात करें तो इस हैंडसेट को लेकर भी लीक्स सामने आई हैं। जिसके मुताबिक OnePlus 7T सीरीज को कंपनी SoC और Qualcomm Snapdragon 855+ के साथ अपग्रेड कर सकती है। फोन को दो कॉन्फिगरेशन के साथ लॉन्च किए जाने की संभावनाएं हैं जिनमें 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज और 8 रैम+ 256GB इंटरनल स्टोरेज का वेरियंट होगा।

फोन में 6.55 इंच का 2K सुपर ऐमोलेड 90hz डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मौजूद हो सकता है और बैटरी 3800 mAH होने की लीक सामने आई है। बता दें कि कंपनी की टी सीरिज के अपकमिंग स्मार्टफोन्स OnePlus 7T Pro को OnePlus 7T 26 सितंबर को भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इनकी सेल 15 अक्टूबर को शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications








