Home
News

OnePlus 7T सीरीज की कुछ तस्वीरें हुई लीक, 15 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च

चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जो हर छह महीने में मार्केट में अपना एक स्मार्टफोन उतारती है। वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप सीरीज वनप्लस 7 को 14 मई 2019 को चार देशों में लॉन्च किया था। इवेंट में घोषणा के मुबातिक, कंपनी ने अपने वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को भी मार्केट में पेश किया गया।

OnePlus 7T सीरीज की कुछ तस्वीरें हुई लीक, 15 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च

जैसा आप सभी जानते हैं कि कंपनी ने वनप्लस की 'टी' सीरीज को लॉन्च किया है, जिनमें 3T, 5T और 6T शामिल हैं। ठीक वैसे ही कंपनी अब एक बार फिर से अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन वनप्लस 7 की T सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। अगर टेक रिपोर्ट्स के मानें तो कंपनी अगले कुछ महीनों में T सीरीज को पेश करेगी।

OnePlus 7T सीरीज डीटेल्स

हाल ही की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि वनप्लस 7 टी सीरीज को 15 अक्टूबर, 2019 को लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी प्राप्त हुई है एक जाने माने लीकर मैक्स के ट्विटर हैंडल से जिन्होंने ट्वीट में लिखा "1+" और साथ एक तस्वीर को पोस्ट किया जिसपर 15 अक्टूबर लिखा है।

हालांकि वनप्लस ने अपने आने वाली सीरीज को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि वनप्लस अपनी टी सीरीज के लेटेस्ट हैंडसेट में SoC को अपग्रेड कर सकते हैं। हालांकि वनप्लस कंपनी ने अपने इस नए OnePlus 7T सीरीज के बारे में किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। फिरभी ऐसी उम्मीद की जा रही है कंपनी इस फोन से कुछ उन्हीं हार्डवेयर्स का इस्तेमाल कर सकती है जोकि Oneplus 7 और OnePlus 7 Pro के लिए किया था।

OnePlus 7T की संभावित स्पेसिफिकेशंस

OnePlus 7T सीरीज को कंपनी SoC और Qualcomm Snapdragon 855+ के साथ अपग्रेड कर सकती है। इसके अलावा कंपनी अपने इस सीरीज के स्मार्टफोन के साथ एक स्पेशल वेरिएंट को भी पेश कर सकती है। आपको याद होगा कि वनप्लस कंपनी ने पहले भी OnePlus 5T Star Wars edition और OnePlus 6T McLaren Edition को पेश किया था। इसी तरह से कंपनी OnePlus 7T सीरीज के साथ भी एक स्पेशल एडिशन को पेश कर सकती है।

OnePlus 7 स्मार्टफोन को 6.41 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन में Snapdragon 855 SoC को पेश किया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो OnePlus 7 में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में नॉच दी गई है। फ्रंट कैमरा 16 MP का दिया गया है।

वहीं बैक कैमरा ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसके सेंसर 48MP + 5MP हैं। हैंडसेट में 3700 mAh की बैटरी शामिल है। OnePlus 7 में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही स्मार्टफोन Android 9 Pie पर काम करता है। फोन की कीमत 32,999 रूपए है।

OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन Quad HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन Snapdragon 855 चिपसेट के साथ पश किया गया था। वहीं हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। खास बात यह है कि OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन का प्राइमेरी कैमरा 48-मेगापिक्सल के साथ लॉन्च किया गया है।स्मार्टफोन में 4,000mAh कैपेसिटी की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। फोन की कीमत 48,999 रूपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a report, it is believed that the OnePlus 7T series will be launched on October 15, 2019. This information has been received from the Twitter handle of a noted leaker Max who wrote "1+" in the tweet and posted a picture on which it is written on 15 October.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X