Home
News

OnePlus 8 सीरीज को ₹3000 की डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

OnePlus 8 सीरीज का अगर कोई स्मार्टफोन आप खरीदना चाहते हैं तो आपको इस वक्त अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल सकता है। OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को अमेज़न इंडिया से खरीदने और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूज़र्स को 3000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि ये ऑफर सिर्फ लिमिटेड पीरियड के लिए है, जो 10 सितंबर से शुरू होगा और 9 सितंबर तक वैलिड होगा।

OnePlus 8 सीरीज को ₹3000 की डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका

₹3000 रुपए का डिस्काउंट

OnePlus 8 का शुरुआती वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपए है लेकिन इस फोन को 38,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस तरह से इस फोन को खरीदने पर 3000 रुपए की बजत की जा सकती है। इस कीमत में यूज़र्स को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा।

इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 44,999 रुपए है लेकिन इस फोन 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 41,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन की कीमत 49,999 रुपए है लेकिन 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ इस फोन को 46,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन को यूज़र्स Onyx Black, Glacial Green और Interstellar Glow कलर में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 8 Pro पर भी डिस्काउंट

OnePlus 8 Pro की बात करें तो इस फोन का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 54,999 रुपए है। इस फोन को भी 3000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 51,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी असल कीमत 59,999 रुपए है लेकिन इस फोन को 56,999 रुपए में खरीदा जा सकता है।

वनप्लस कंपनी का ये दोनों फोन एक 5जी फोन है। इन दोनों फोन में Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट प्रोसेसर के रूप में दिया है। इसके अलावा इन दोनों फोन में कंपनी ने OxygenOS based on Android 10 सिस्टम दिया है, जिसपर ये फोन ऑपरेट करता है। OnePlus 8 में कंपनी ने 6.55 इंच की डिस्प्ले और 4300 एमएएच की (non-removable) बैटरी दी है और OnePlus 8 Pro में कंपनी ने 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ 4510 mAh (non-removable) बैटरी दी है। इसके अलावा इन दोनों फोन के बाकी फीचर्स को आप खरीदते वक्त अमेज़न की साइट पर भी देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to buy a smartphone of OnePlus 8 series, then you can get a significant discount at this time. Users are being given a discount of Rs 3000 for purchasing OnePlus 8 and OnePlus 8 Pro from Amazon India and paying with ICICI Bank's credit and debit cards. However, this offer is only for limited period, which will start from 10 September and will be valid till 9 September.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X