Home
News

OnePlus 8 सीरीज अगले साल होगी लॉन्च, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

OnePlus मार्केट में सबसे बेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। मार्केट में वनप्लस के दो स्मार्टफोन के बारें में काफी चर्चा चल रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इन दोनों स्मार्टफोन्स को अगले साल लॉन्च करेगी। यह दोनों स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैं। भले ही कंपनी अपने इन स्मार्टफोन्स को अगले साल लॉन्च करेगी लेकिन स्मार्टफोन्स को लेकर लीक्स सामने आने शुरू हो गए हैं।

OnePlus 8 सीरीज अगले साल होगी लॉन्च, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इन स्मार्टफोन की सीरीज को पंच-होल डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। कुछ समय पहले OnePlus के CEO ने कंफर्म किया था कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन्स को 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगी, हालांकि अफवाहों से पता चलता है कि फोन को 120Hz की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

वनप्लस के इन स्मार्टफोन को टक्कर देने के लिए बाजार में पहले से ही Asus ROG Phone 2 स्मार्टफोन मौजूद है जो 120 Hz की डिस्प्ले के साथ पेश किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, Xiaomi, Apple और Samsung कंपनियां भी अपने कुछ स्मार्टफोन्स को 120Hz की डिस्प्ले के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन्स को इन स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च कर सकती है।

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro स्पेसिफिकेशन

अनुमान है कि वनप्लस कंपनी अपनी अपकमिंग OnePlus 8 Series को 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। अफवाहों की मानें तो कंपनी अपने OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन को पंच-होल डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ OnePlus 8 Pro स्मार्टफोन में क्वॉड-कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है। कंपनी स्मार्टफोन के फ्रंट को OnePlus 7 Pro जैसा ही पेश कर सकती है। हालांकि इस बार फ्रंट में पंच-होल कैमरा पेश किया जा सकता है।

कंपनी अपनी नई सीरीज में Huawei P30 Pro सीरीज के जैसा क्वॉड-कैमरा सेटअप भी पेश कर सकती है। ऐसे में वनप्लस अपने स्मार्टफोन्स में और क्या नया पेश करती है इस बात का पता अगले साल ही चल सकेगा। फोन की कीमत को लेकर अभी किसी भी तरह की जानकारी सामने नहींं आई है।

इस तरह के स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, एप्स, अन्य डिवाइस समेत टेक्नोलॉजी की किसी भी ख़बर को जानने के लिए और हर लेटेस्ट ख़बर से अपडेट रहने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक करके सभी ख़बरों की अपडेट देख सकते हैं। इसके अलावा गिज़बॉट हिंदी के हेलो अकाउंट को फॉलो करके आप तमाम ख़बरों को देख सकते हैं।ो

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus is known for launching the best smartphone in the market. There is a lot of discussion about two smartphones of OnePlus in the market. However, it is being told that the company will launch both of these smartphones next year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X