OnePlus 8T में आया नया अपडेट, नए फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस होंगे शामिल
OnePlus 8T को एक नया अपडेट मिला है। वनप्लस कंपनी के इस फोन को OxygenOS का अपडेट मिला है। इस अपडेट के आने के बाद इस फोन के कैमरा सिस्टम में ज्यादा स्थिरता और सुधार आएगा, जिससे इस फोन की पिक्चर्स ज्यादा बेहतरीन होगी।

OxygenOS 11.0.3.4 का नया अपडेट
OxygenOS 11.0.3.4 वर्ज़न को फिलहाल भारत, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में उपलब्ध कुछ सीमित डिवाइसों में रोलआउट किया गया है लेकिन जल्द ही इस अपडेट के OnePlus 8T के सभी मॉडल में शामिल किया जाएगा। इस फोन में कैमरा स्थिरता के अलावा पिक्चर्स क्लिक करने के लिए कुछ बेहतरीन फीचर्स इस नए अपडेट के बाद शामिल हो जाएंगे।
OnePlus 8T में इस नए अपडेट को आने के बाद हीटिंग यानि फोन के गर्माहट को कम करने के लिए एक सिस्टम पॉवर कंज्प्शन परफॉर्मेंस दिया गया है। इसके अलावा इस अपडेट के आने के बाद इस फोन की मिस टच की समस्या से भी निजात मिलेगा। इसके अलावा इस अपडेट के बाद गूगल प्ले की भी कुछ बदलाव आएगा। वहीं लैंडस्केप मोड में स्क्रीन के ऊपर जो स्टेटस की समस्या आती थी, उसमें भी सुधार आएगा।
OnePlus 8T को कैसे करें अपडेट
अगर आपके पास वनप्लस 8टी है और आप देखना चाहते हैं कि आपके फोन में ये नया अपडेट आया है कि नहीं तो आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाए और उसके बाद सिस्टम' पर टैप कर 'सिस्टम अपडेट' पर जाएं। वहां आपको इस फोन के अपडेट के बारे में पता चलेगा।
अगर आपके फोन में अपडेट का ऑप्शन आ रहा है तो इसका मतलब आपके OnePlus 8T में ये नया अपडेट आ चुका है। आपको बस अपडेट के ऑप्शन पर टैप करने की जरूरत है और आपका फोन अपडेट हो जाएगा। उसके बाद आप नए अपडेट के सभी फायदों का इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए हम आपको OnePlus 8T के कुछ खास फीचर्स के बारे में बताते हैं।
OnePlus 8T की स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
डिस्प्ले: 6.55 इंच 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 रेशियो (~402 ppi डेंसिटी)
प्रोसेसर: ऑक्टा कोर (1x2.84 GHz क्रोयो 585 & 3x2.42 GHz क्रोयो 585 & 4x1.8 GHz क्रोयो 585)
कैमरा: 48MP+16 MP+5 MP+2 MP क्वॉड लेंस प्राइमरी कैमरा, 16 MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: नॉन-रिमूवल Li-Po 4500mAh बैटरी
रैम: 8 GB रैम
स्टोरेज: 128 GB


Click it and Unblock the Notifications








