Home
News

OnePlus 9, 9 Pro और 9R की कीमत लॉन्च से कुछ घंटे पहले हुई लीक, यहां देखिए लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग

OnePlus 9 Series आज एक वर्चुअल इवेंट के जरिए भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है। यह ऑनलाइन लॉन्च इवेंट भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से शुरू होगा। ग्लोबल मार्केट में, चीनी स्मार्टफोन निर्माता दो डिवाइस लॉन्च करेगा जिसमें OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro शामिल होंगे।

OnePlus 9, 9 Pro और 9R की कीमत लॉन्च से कुछ घंटे पहले हुई लीक, यहां देखिए लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग

हालांकि भारत में, परिस्थिति थोड़ी अलग होने जा रही है। हमारे देश में यह "सस्ती प्रीमियम" स्मार्टफोन कंपनी OnePlus 9R को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक फोन के बारे कोई आधिकारिक डिटेल्स की जानकारी नहीं मिली है। एक लीकस्टर ने इस फोन को एक सस्ता 5G गेमिंग स्मार्टफोन बताया है।

यहां देखें लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग

इस तरह से आज OnePlus कंपनी अपने लॉन्च इवेंट में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R को लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा एक OnePlus Smart Watch को भी कंपनी आज ही लॉन्च करने वाली है। हम अपने इस आर्टिकल में वनप्लस लॉन्च इवेंट का लिंक अटैच कर रहे हैं, जिससे आप हमारे इसी आर्टिकल के जरिए सीधे लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हालांकि लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आगे पढ़ें।

टिप्सटर ने लॉन्च से पहले किया कीमत का खुलासा

आपको बता दें कि टिप्सटर का दावा है कि वनप्लस 9 सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले इस सीरीज के फोन्स की कीमत का खुलासा हो गया है। इस टिप्सटर का नाम अभिषेक यादव है। उन्होंने आज लॉन्च होने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा किया किया है। टिप्सटर के अनुसार OnePlus 9R की कीमत भारत में 39,999 रुपए से शुरू होगी। वहीं OnePlus 9 की कीमत 49,999 से शुरू होगी जबकि OnePlus 9 Pro की कीमत 64,999 रुपए से शुरू होगी। आइए आपको इन फोन्स के हर वेरिएंट की कीमत बताते हैं, जिसके बारे में टिप्सटर अभिषेक यादव ने खुलासा किया है।

OnePlus 9R की कीमत, लॉन्च से पहले लीक

* OnePlus 9R के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 39,999 रुपए

* OnePlus 9R के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 43,999 रुपए

* यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू के दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 9 की कीमत, लॉन्च से पहले लीक

* OnePlus 9 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 49,999 रुपए

* OnePlus 9 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 54,999 रुपए

* यह स्मार्टफोन विंटर मिस्ट, अस्ट्रैल ब्लैक और आर्टिक स्काई के तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

OnePlus 9 Pro की कीमत, लॉन्च से पहले लीक

* OnePlus 9 Pro के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 64,999 रुपए

* OnePlus 9 Pro के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 69,999 रुपए

* इस स्मार्टफोन को स्टेलर ब्लैक, मॉर्निंग मिस्ट और पाइन ग्रीन के तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 9 Series is scheduled to be launched in the global market including India through a virtual event today. This online launch event will start at 7:30 pm Indian time. In the global market, the Chinese smartphone manufacturer will launch two devices that include OnePlus 9 and OnePlus 9 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X