OnePlus 9 और OnePlus 9R हुए लॉन्च, शानदार डिस्प्ले, कैमरा और प्रोसेसर से लैस
OnePlus 9 Series को आज आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के अंतर्गत कंपनी ने तीन स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स में OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9R शामिल है। इसके अलावा इस सीरीज में कंपनी ने OnePlus Smart Watch को भी लॉन्च किया है। हम अपने इस आर्टिकल में आपको OnePlus 9 और OnePlus 9R के बारे में बताएंगे। अगले आर्टिकल में हम आपको OnePlus 9 Pro और OnePlus Smart Watch के बारे में बताएंगे।

OnePlus 9 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 9 एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OxygenOS 11 पर चलने वाला फोन है। इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लुइड डिस्प्ले AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन के डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है, 120Hz रिफ्रेश रेट है।
इस फोन में 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। OnePlus 9 ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC पर रन करता है। इस प्रोसेसर के साथ 8GB और 12GB LPDDR5 रैम भी इस फोन में है। इस फोन में एक मल्टीलेयर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसे OnePlus Cool Play कहा जा रहा है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए, एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप इस फोन के पिछले हिस्से में दिया गया है। इस सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX689 प्राइमरी सेंसर है, जो f / 1.8 अपर्चर और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (EIS) के साथ आता है। इस फोन में दूसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो Sony IMX766 सेंसर के साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लेकर आता है। इस सेंसर का अपर्चर f/2.2 फ्रीफॉर्म लेंस दिया गया है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा बैक कैमरा 2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है।इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 लेंस के साथ आता है।
OnePlus 9 में 128GB और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में कई सेंसर भी शामिल किए गए हैं, जिसमें एक्सेलेरोमीटर, ड्यूल एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।
इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वनप्लस 9 में 4,500mAh की बैटरी पैक की गई है जो कि वार्म चार्ज 65T फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 9 के उत्तरी अमेरिकी और यूरोपीय वर्ज़न भी 15W क्यूई वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। वनप्लस ने इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए हैं। फोन का वजन 160x73.9x8.1mm है और वजन 183 ग्राम है।
OnePlus 9 की कीमत और कलर
* OnePlus 9 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 49,999 रुपए
* OnePlus 9 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 54,999 रुपए
* यह स्मार्टफोन विंटर मिस्ट, अस्ट्रैल ब्लैक और आर्टिक स्काई के तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
OnePlus 9R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 9R भी OnePlus 9 की तरह एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OxygenOS11 पर रन करता है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर के साथ आता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस फोन के पिछले हिस्से में क्वॉड कैमरा सेटअप है, जिसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4,500 एमएएच की एक बैटरी और 65 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया हुआ है।
OnePlus 9R की कीमत और कलर
इस फोन की कीमत की बात करें तो वो कुछ इस प्रकार है:
* OnePlus 9R के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 39,999 रुपए
* OnePlus 9R के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 43,999 रुपए
* यह स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक और लेक ब्लू के दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








