Home
News

OnePlus 9 का रेंडर हुआ लीक, 3 कैमरों से होगा लैस

वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन OnePlus 9 का रेंडर ऑनलाइन लीक हुआ है। जिसमें उसके डिजाइन को दिखाया गया है। कैड पर आधारित रेंडर से पता चलता है कि अपकमिंग स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप फोन OnePlus 8 और OnePlus 8T के समान ही होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा। वनप्लस 9 में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। रेंडर के अलावा एक बेंचमार्क लिस्टिंग भी सामने आई है, जिसमें वनप्लस 9 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताया गया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस फोन को मिड-मार्च में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 9 का रेंडर हुआ लीक, 3 कैमरों से होगा लैस

वनप्लस 9 का रेंडर लीक

रेंडर में फोन के रियर और फ्रंट पैनल के डिजाइन को दिखाया गया है। इसमें फोन को होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाया गया है। ऐसे डिजाइन को कंपनी पहले OnePlus 8 और OnePlus 8T में भी ला चुकी है। बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें दो कैमरा सेंसर तीसरे से बड़े हैं। कैमरा सेंसर के साइड में एक एलईडी फ्लैश भी दिखाई देता है।

रेंडर से ये भी पता चलता है कि अपकमिंग फोन में वनप्लस का पॉपुलर अलर्ट स्लाइडर बना रहेगा। इसके अलावा फोन के लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर शामिल है। लेकिन नए फ्लैगशिप में हेडफोन जैक की कमी हो सकती है।

OnePlus 9 स्पेसिफिकेशन्स (expected)

वनप्लस 9 के डिज़ाइन का सुझाव देने वाले सीएडी रेंडर के अलावा, इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी मिली है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच की डिस्प्ले हो सकती है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट से लैस आ सकता है। वनप्लस 9 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश हो सकता है।

इसके अलावा, मॉडल नंबर LuBan LE2117 के साथ एक वनप्लस फोन बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर दिखाई दिया है और जैसा कि एक वीबो यूज़र द्वारा बताया गया है, यह मॉडल नंबर OnePlus 9 के साथ जुड़ा हुआ है।
लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट होगा और इसमें 8 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन को 1,122 का सिंगल-कोर स्कोर और 2,733 का मल्टी-कोर स्कोर मिला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 9 Renders leak, it will launch soon in India. In this article we will tell you all expected features and specifications of OnePlus 9.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X