OnePlus 9 सीरीज इस दिन होगा लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले वनप्लस 9 सीरीज़ स्मार्टफ़ोन के लॉन्च डेट का खुलासा किया है। आपको बता दें कि 23 मार्च को वनप्लस की नई सीरीज OnePlus 9 Series को लॉन्च किया जाएगा।

23 मार्च को लॉन्च होगा OnePlus 9
लॉन्च 23 मार्च को सुबह 10 बजे EDT (7:30 pm IST) पर एक वर्चुअल इवेंट के माध्यम से होगा। इस फोन की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग वनप्लस के आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इस सीरीज में वनप्लस कंपनी OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और OnePlus 9E/9R को लॉन्च करेगी। इसके अतिरिक्त, कंपनी ने कैमरा निर्माता हासेलब्लैड के साथ अपनी तीन साल की साझेदारी की भी घोषणा की है।
कंपनी का दावा है कि वह अपनी मोबाइल कैमरा से क्लिक की जाने वाली इमेजिंग क्षमताओं को विकसित करने के लिए $150 मिलियन से अधिक का निवेश करेगी। इसके अलावा, 9 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स में एक नए Hasselblad प्रो मोड को पेश करने का दावा किया गया है जो आपको सटीक और नेचुरल इमेज देगा। इसके अलावा, इस नए मोड के साथ, उपयोगकर्ता आईएसओ, फ़ोकस, एक्सपोज़र, व्हाइट बैलेंस समेत कई फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस फोन के संभावित फीचर्स
वनप्लस 9 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स: अभी तक की जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि इस फोन में कंपनी फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट समेत कई खास फीचर्स होंगे।
इस नई सीरीज फोन के दोनों हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर द्वारा संचालित होंगे। दोनों वेरिएंट्स को 65W की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ पेश करने का फैसला किया है। हालांकि, इस नए फोन के प्रो वेरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि उसमें कंपनी 6.7-इंच QHD + डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन में कंपनी हासेलब्लैड-ब्रांडेड कैमरे दे सकती है।
OnePlus 9 Pro की बात
वनप्लस 9 प्रो में पिक्चर के लिए, एक क्वॉड-कैमरा सेटअप होगा जो 48MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का वाइड-एंगल लेंस, 8MP का टेलीफोटो लेंस और 2MP डेप्थ या मैक्रो सेंसर की पेशकश कर सकता है।
इसमें कहा जा रहा है कि 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 120fps तक 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का समर्थन करने वाला है। वनप्लस 9 आर इस सीरीज का सबसे किफायती डिवाइस कहा जाता है और इसमें स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर होने की संभावना है। वनप्लस 9 आर की अन्य विशेषताओं में 90 हर्ट्ज डिस्प्ले, 5,000 एमएएच की बैटरी शामिल होगी।


Click it and Unblock the Notifications








