OnePlus ला रहा पावरफुल फोन, फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी 7000mAh बैटरी; कब है लॉन्च की उम्मीद?
वनप्लस इन दिनों OnePlus Ace 5S स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस फोन को वनप्लस एस 3वी का सक्सेसर माना जा रहा है। वनप्लस Ace 5 सीरीज पिछले साल के अंत में लॉन्च हुई थी, जबकि OnePlus Ace 5S को अप्रैल या मई 2025 में मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले इसके बारे में तमाम तरह की डिटेल सामने आ चुकी है।
टिपस्टर डिजिटल चैट (DCS) ने फोन का नाम स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन पिछले लीक्स के आधार पर माना जा रहा है कि यह OnePlus Ace 5S हो सकता है। इसके बारे में क्या-क्या पता चल चुका है। आइए जानते हैं।

OnePlus Ace 5S के एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर
इस फोन में Dimensity 9400+ चिपसेट हो सकता है। इसे अप्रैल में Dimensity 9400 का अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। Dimensity 9400 एक 4nm चिप है, जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 363GHz है।
डिस्प्ले
फोन में 683-इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 15K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है।
कैमरा
इसका रियर कैमरा सेटअप 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ आ सकता है हालांकि, इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं होगा जैसा कि OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro में देखने को मिलता है।
बैटरी
फोन में 7000mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है, जो 80W या 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कंपनी 7500mAh बैटरी पर भी विचार कर रही है लेकिन यह स्लो चार्जिंग स्पीड के साथ आ सकती है अगर सेफ्टी कारणों से ऐसा जरूरी हो।
डिजाइन
फोन का कैमरा आइलैंड मिनिमल डिजाइन में आ सकता है। यह OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro के मोटे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से अलग हो सकता है। इसके अलावा वनप्लस अलर्ट स्लाइडर की जगह एक नया कस्टमाइजेबल 'Magic Cube' की शामिल कर सकता है। फिलहाल, फोन के इंडिया में लॉन्च होने के लेकर कोई डिटेल नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








