OnePlus का बैटरी मॉन्स्टर लॉन्च! 8,300mAh बैटरी और सबसे नए प्रोसेसर एंट्री
स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने चीन में अपना नया धुरंधर फोन OnePlus Ace 6T लॉन्च कर दिया है। यह फोन कई मामलों में कंपनी के महंगे फ्लैगशिप OnePlus 15 से भी आगे निकल गया है। भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि यही फोन भारत में OnePlus 15R के नाम से लॉन्च होने की उम्मीद है।
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी और दुनिया का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर है। आइए जानते हैं इस फ्लैगशिप किलर की डीटेल्स।

OnePlus 15 से भी बड़ी और दमदार बैटरी
OnePlus Ace 6T की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 8,300mAh की जंबो बैटरी है। यह किसी भी परफॉरमेंस फ्लैगशिप फोन में दी गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। तुलना करें तो कंपनी के मेन फ्लैगशिप OnePlus 15 में 7,300mAh की बैटरी मिलती है, यानी Ace 6T बैटरी के मामले में अपने बड़े भाई से भी आगे है।
टेक्नोलॉजी: इसमें सिलिकॉन-कार्बन एनोड डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है।
चार्जिंग: यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो फोन को सिर्फ 23 मिनट में 50% तक चार्ज कर सकता है।
दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 फोन
- OnePlus Ace 6T आधिकारिक तौर पर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है।
- यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर बना है।
- भारत में OnePlus 15R इस पावरफुल चिपसेट को लाने वाला पहला मॉडल होगा।
- फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है।
- AnTuTu पर इसका स्कोर लगभग 3.56 मिलियन है, जो इसे गेमिंग के लिए एक बीस्ट बनाता है।
डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स
गेमर्स को ध्यान में रखते हुए फोन में 6.83-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आता है।
- रिफ्रेश रेट: इसमें 165Hz तक का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट है।
- ब्राइटनेस: यह 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
- कूलिंग: हीटिंग को रोकने के लिए इसमें ग्लेशियर कूलिंग सिस्टम और वेपर चैंबर दिया गया है।
कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन
फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है।
- 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर (OIS के साथ)
- 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा. (नोट: भारत में OnePlus 15R में 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है।
- सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
फोन में IP66/68/69/69K रेटिंग है, जो इसे धूल और पानी से जबरदस्त सुरक्षा देती है. यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।
कीमत और भारत में लॉन्च
चीन में OnePlus Ace 6T की शुरुआती कीमत (12GB/256GB) 2,599 युआन (लगभग ₹33,230) रखी गई है। भारत में यह फोन OnePlus 15R के रूप में 17 दिसंबर को सेल के लिए उपलब्ध होगा। उम्मीद की जा रही है कि भारत में इसकी कीमत इसके पुराने मॉडल OnePlus 13R (जो ₹42,999 में लॉन्च हुआ था) के आसपास हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








