OnePlus Ace6: 165Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite चिप और 7800mAh बैटरी के साथ लॉन्च की तैयारी!
OnePlus जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace6 लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह फोन 27 अक्टूबर को OnePlus 15 के साथ चीन में पेश किया जाएगा।
लॉन्च से पहले ही फोन की कई जानकारियां China Telecom वेबसाइट पर लीक हो चुकी हैं, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन का खुलासा हुआ है।

OnePlus Ace6 का डिस्प्ले
OnePlus Ace6 में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 2800×1272 पिक्सल रेजॉल्यूशन है। यह डिस्प्ले स्मूद गेमिंग और अल्ट्रा-विजुअल एक्सपीरियंस के लिए तैयार की गई है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite 3nm Mobile Platform प्रोसेसर और Adreno 830 GPU मौजूद है। साथ ही यह 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
बैटरी
इसमें 7800mAh की सुपर-लार्ज बैटरी दी गई है, जो 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है किसी OnePlus फोन में।
कैमरा
फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी
फोन को IP66/68/69/69K रेटिंग मिली है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। इसके अलावा फोन में ग्लास बैक, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
वेरिएंट्स और कलर
OnePlus Ace6 को 12GB + 256GB, 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB, और 16GB + 1TB वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। कलर ऑप्शंस में Quicksilver, Flash White, और Racing Black शामिल हैं।
कब और कहाँ होगा लॉन्च
OnePlus Ace6 को 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कीमत का खुलासा लॉन्च इवेंट के दौरान किया जाएगा, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन प्रीमियम-मिड रेंज सेगमेंट में रखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








