Home
News

OnePlus Bullets Wireless Z3 की लॉन्चिंग 19 जून को, 2000 रुपये से कम होगी कीमत

Oneplus ने भारत में अपने नए हेडसेट OnePlus Bullets Wireless Z3 को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। यह 19 जून को भारत में एंट्री करने वाला है। यह सांबा सनसेट और मैम्बो मिडनाइट जैसे दो कलर में आ रहा है।

कंपनी का कहना है कि इसमें गहरी बास और AI की मदद से साफ आवाज सुनने को मिलेगी। सिंगल चार्ज में यह 36 घंटे तक म्यूजिक प्लेटाइम देगा, जबकि 21 घंटे इस पर लगातार कॉल पर बात कर सकेंगे।

OnePlus Bullets Wireless Z3 की लॉन्चिंग 19 जून को

बैटरी बैकअप कैसा होगा?

बैकअप के मामले में यह पिछले मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। अगर याद हो, तो इसका पिछला मॉडल बुलेट्स वायरलेस Z2, 30 घंटे तक चलता था।

इसमें क्विक चार्जिंग की सुविधा भी मिलेगी। सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आप 27 घंटे तक गाने सुन पाएंगे। पिछले मॉडल में 10 मिनट चार्ज करने पर 20 घंटे का बैकअप मिलता था, तो यह भी एक बड़ा अपग्रेड कहा जा सकता है।

OnePlus Bullets Wireless Z3 बटन

उम्मीद है कि इसमें पुराने मॉडल बुलेट्स वायरलेस Z2 जैसे ही बटन होंगे। जैसे कि जल्दी से डिवाइस बदलने (क्विक स्विच), आवाज कम-ज्यादा करने, गाने बदलने, फोन कॉल उठाने, वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने और मैग्नेटिक कंट्रोल (जैसे हेडसेट चिपकाने पर बंद होना) जैसे फीचर्स होंगे।

साथ ही, यह IP55 रेटिंग के साथ आएगा, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सेफ रहेगा।

कितनी हो सकती है कीमत

इसकी कीमत भी पिछले मॉडल बुलेट्स वायरलेस Z2 जितनी ही, यानी लगभग 1999 रुपये हो सकती है। लॉन्च के बाद इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, कंपनी के एक्सक्लूसिव स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स से खरीद पाएंगे।

इसके अलावा कंपनी OnePlus Nord 5 और Nord CE स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इनके बारे में कई ऑनलाइन रिपोर्ट आ चुकी हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X