36 घंटे की बैटरी लाइफ, धमाकेदार बेस और AI कॉल कैंसिलेशन, OnePlus Bullets Wireless Z3 लॉन्च
OnePlus ने भारत में अपने नए नेकबैंड इयरफोन OnePlus Bullets Wireless Z3 को लॉन्च कर दिया है। यह 2022 के Bullets Wireless Z2 और 2023 के Z2 ANC के बाद आया है। कंपनी का दावा है कि ये इयरफोन फास्ट चार्जिंग, शानदार ऑडियो और कई अपग्रेड फीचर्स से लैस हैं।

कीमत और अवेलेबिलिटी
कीमत- OnePlus Bullets Wireless Z3 की भारत में कीमत 1,699 रुपये है।
कलर- आप इसे सांबा सनसेट और मैम्बो मिडनाइट कलर में खरीद सकते हैं।
सेल- इनकी बिक्री 24 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
प्लेटफॉर्म- इन्हें OnePlus की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, OnePlus स्टोर्स, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और अन्य रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे।
OnePlus Bullets Wireless Z3: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
दमदार ड्राइवर- इनमें 12.4mm के डायनामिक बेस ड्राइवर लगे हैं, जो बेहतरीन साउंड देते हैं।
BassWave एल्गोरिथम- यह नई तकनीक लो-एंड परफॉरमेंस को बढ़ाती है, जिससे आपको रिच और पंच वाले बेस का अनुभव मिलता है।
साउंड मास्टर EQ- OnePlus की अकॉस्टिक टीम ने चार खास ऑडियो प्रीसेट दिए हैं: बैलेंस्ड , सेरेनेड , बेस और बोल्ड। आप अपनी पसंद के हिसाब से साउंड प्रोफाइल चुन सकते हैं।
3D स्पेशल ऑडियो- फिल्में देखते या गाने सुनते समय आपको रीयल और 360-डिग्री सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस मिलेगा।
AI कॉल नॉइज कैंसिलेशन- इसमें AI एल्गोरिदम और ENC तकनीक का यूज किया गया है, जो कॉल के दौरान आपकी आवाज को आसपास के शोर से अलग करती है, जिससे आपको स्पष्ट कॉल अनुभव मिलता है।
फास्ट चार्जिंग और बैटरी- कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 27 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा। एक बार फुल चार्ज करने पर 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 21 घंटे तक की कॉल ड्यूरेशन मिलती है।
कनेक्टिविटी- ये ब्लूटूथ 5.4 के जरिए कनेक्ट होते हैं और Google Fast Pair को सपोर्ट करते हैं, जिससे एंड्रॉइड फोन के साथ तुरंत पेयर हो जाते हैं।
मैग्नेटिक ईयरबड्स- ईयरबड्स में मैग्नेट लगे हैं, जिनसे ये जुड़ते ही अपने आप कनेक्ट हो जाते हैं और अलग होते ही पावर ऑफ हो जाते हैं।
IP55 रेटिंग- ये पानी और धूल से प्रतिरोध के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ड्यूरेबल बनाता है।


Click it and Unblock the Notifications








