Home
News

OnePlus Diwali Sale 2023 सेल की इस दिन से हो रही शुरूआत, कंपनी अपने इन प्रोडक्ट पर देगी बंपर छूट

OnePlus Diwali Sale 2023: फेस्टिव सीजन को देखते हुए स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने भी दिवाली स्पेशल सेल का ऐलान कर दिया है। जिसे बहुत जल्द लाइव किया जा सकता है। इस दौरान ग्राहक कंपनी के खास प्रोडक्ट्स को भारी भरकम छूट के साथ अपने घर ला सकते हैं। जिसमें स्मार्टफोन , बड्स और टैबलेट शामिल हैं। तो आइए आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

आपको बता दें, कंपनी ने वनप्लस दिवाली सेल 2023 को ऑफिशियली टीज किया है। लेकिन फिलहाल सेल की डेट औऱ स्पेशल ऑफर का खुलासा नहीं हुआ है। कंपनी ने OnePlus 11 5G, OnePlus Pad और OnePlus Buds Pro 2 को लिस्ट किया है। जो इस आगामी सेल में बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। इसके अलावा इस सेल में वनप्लस नॉर्ड वॉच और वनप्लस टीवी 65 क्यू2 प्रो के साथ आगामी वनप्लस पैड गो पर भी डील मिलने की उम्मीद है।

इन फोन पर मिलेगी बंपर छूट

वनप्लस के दिवाली सेल में कंपनी Oneplus Nord CE 3 Lite 5G, Oneplus Nord CE 3 5G और Oneplus Nord CE 3 5G के काफी कम दाम में खरीदने का अपने ग्राहकों को मौका देगी। इसके साथ ही साल की शुरूआत में लॉन्च हुए वनप्लस बड्स प्रो 2 टीडब्ल्यूएस इयरफ़ोन को ग्राहक किफायती दाम में खरीद सकेंगे। जिसे कंपनी ने 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया है। इसके अलावा इस सेल में वनप्लस पैड को भी उपलब्ध कराया जाएगा।

OnePlus Diwali Sale 2023 सेल की इस दिन से हो रही शुरूआत, जानें ऑफर्स

कंपनी ने वनप्लस इंडिया वेबसाइट पर खास ऑफर्स लिस्ट किए हैं। जिसका लाभ उन ग्राहकों को मिलेगा जो कंपनी के एप्प से शॉपिंग करेंगे। इसके साथ ही साथ यूजर्स सेल में 18 महीने तक EMI ऑप्शन के साथ कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर फ्री एक्सेसरीज को भी ले सकते हैं।

6 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा OnePlus Pad Go

OnePlus Pad Go में कंपनी मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। जबकि वनप्लस पैड में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर को शामिल किया गया था। इसके अलावा वनप्लस के आगामी पैड में यूजर्स को LED फ्लैश के साथ 8MP का रियर कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। पावर बैकअप के लिए इसमें USB 2.0 टाइप- C पोर्ट के साथ 8,000mAh की बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले वनप्लस पैड में 9,510mAh की बैटरी दी गई थी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE और वाई-फाई दोनों ऑप्शन दिए जाएगें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has announced OnePlus Diwali Special Sale. Which can be made live very soon. During this period, customers can buy special products of OnePlus with bumper discounts. Which includes smartphones, buds and tablets.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X