Home
News

वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक 4,990 रुपए में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध

वनप्लस और शाओमी जैसी चीनी कंपनियां स्मार्टफोन के अलावा अपने फैंस के लिए कई एसेसरीज भी लॉन्च करती रहती है. आपको याद दिला दें, पिछले साल, वनप्लस ने वनप्लस-5 के साथ ट्रैवल बैकपैक जारी किया था। एक बार फिर, कंपनी ने कुछ इस प्रकार का ही लॉन्च पैटर्न दोहराया है।

वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक 4,990 रुपए में बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध

गौरतलब है कि वनप्लस स्मार्टफोन के अलावा मार्केट में बहुत सी एसेसरीज उपलब्ध कराता है। इनमें बैकपैक(लैपटॉप और ट्रैवल बैग), टी-शर्ट और कैप जैसी एसेसरीज शामिल हैं। अब कंपनी ने एक और ट्रैवल बैग लॉन्च किया है। इसका नाम वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक है। यह बैग पिछले साल लॉन्च किए ट्रैवल बैग का ही अपग्रेड वर्जन है।

वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक की कीमत

वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक की कीमत

भारत में वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक की कीमत Rs.4,990 रूपए है। कंपनी ने भारत में वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक को दो रंगों में (स्लेट ब्लैक एंड मोरांडी ग्रीन) उतारा है। हालांकि यह ज्यादातर भूरे रंग की तरह दिखता है। इसके साथ ही वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक के फ्रंट में लगा पुल-टैब नारंगी रंग का दिखाई देता है।

बैग की उपलब्धता

बैग की उपलब्धता

यह बैकपैक आज से भारत में अमेज़ॅन और वनप्लस ऑनलाइन की ऑफिसियल वेबसाइट पर उलपब्ध है. इसके साथ ही ऑफलाइन चैनलों के माध्यम से भी वनप्लस एक्सप्लोरर बैकपैक को बेचा जाएगा। हालांकि, यह केवल इनवाईट के आधार पर ही उपलब्ध होगा। तो, अगर आपके पास इसे खरीदने का निमंत्रण है तो आप भाग्यशाली हैं।

बैग में काफी जगह मौजूद

बैग में काफी जगह मौजूद

वनप्लस को शानदार स्मार्टफोन निर्माता के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह कंपनी स्मार्टफोन के अलावा भी बहुत कुछ शानदार प्रोडक्ट बनाती है। वनप्लस के इस बैकपैक को कंपनी के फोरम में पेश किया गया है। फोरम में बैग के डिजाइन और उसके अंदर दिए कम्पार्टमेंट की जानकारी भी दी गई है।

बैकपैक का सिंपल डिजाइन है और इसमें एक सीक्रेट कम्पार्टमेंट भी दिया गया है। इसमें आप अपना कीमती सामान डाल सकते हैं। इसके अलावा इसमें एक पैडेड लैपटॉप कम्पार्टमेंट भी है। बैकपैक में एक ब्रीदेबल(नेट जैसे फैब्रिक से बना हुआ) कम्पार्टमेंट भी दिया गया है, जो यूजर के गीले सामान (जैसे छाता और गीली जैकेट) का बना है।

सुरक्षा लिहाज से भी बेहतर

सुरक्षा लिहाज से भी बेहतर

बैकपैक Cordura फैब्रिक से बना है, जो बेहद मजबूत फैब्रिक होता है और आसानी से कटता-फटता भी नहीं है। इसमें एक ‘Fidlock' लॉकिंग मैकेनिज्म भी है जो मैगनेट के जरिए आपके बैकपैक को लॉक रखता है। इस बैकपैक को कैरी करना आसान तो है इसे इसमें सेफ्टी की भी पूरी गारंटी है। एक्सप्लोरर बैकपैक में कई डिब्बे उपस्थिति हैं।

इसमें लैपटॉप महफूज रखने के साथ साथ और भी गुप्त जेब हैं जिसमें आप अपने अन्य एसेसरीज रख सकते हैं। लैपटॉप रखने वाला एरिया गद्दा नूमा है जिससे आपका लैपटॉप बिल्कुल सेफ रहेगा। खासबात यह है कि यह बैकपैक वाटर प्रूफ है। यानी आपका सामन बारिश में भी बिल्कुल सेफ रहेगा. पानी बोतल रखने के लिए भी जगह मौजूद है। अर्थात वो सब कुछ है जो एक आधुनिक बैग में होना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apart from the OnePlus smartphone, there are many accessories available in the market. These include accessories like backpacks (laptops and travel bags), T-shirts and caps. Now the company has launched another travel bag. Its name is OnePlus Explorer Backpack. This bag is an upgrade version of the travel bag launched last year. Its price is Rs 4,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X