Home
News

दमदार कॉम्पैक्ट फोन ला रहा OnePlus, बेहतरीन फीचर्स के साथ मारेगा एंट्री

OnePlus 15 की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। कंपनी का यह लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी आधिकारिक पुष्टि कंपनी ने कर दी है। चीन में लॉन्च के बाद OnePlus 15 भारत और यूरोप सहित अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च टाइमलाइन को अभी गुप्त रखा है। लीक और अफवाहों के मुताबिक, OnePlus 15 को इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च किया जाएगा।

वहीं, ग्लोबल लॉन्च की तारीख 13 नवंबर बताई जा रही है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन Weibo पर सामने आई एक नई लीक ने इसके बारे में कुछ अहम जानकारियां दी हैं।

दमदार कॉम्पैक्ट फोन ला रहा OnePlus

OnePlus 15 Display

OnePlus 15 में 6.78 इंच का BOE X3 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 1.5K रेजॉल्यूशन और LTPO टेक्नोलॉजी होगी। यह स्क्रीन 1Hz से 165Hz तक का वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले में Dolby Vision और Pro XDR सपोर्ट होगा और यह 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकेगी। यानी इंडोर और आउटडोर दोनों जगह शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

OnePlus 15 Processor

यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा, जो हाई-लेवल परफॉर्मेंस और स्पीड का वादा करता है। फोन में एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है ताकि गेमिंग या हेवी यूज़ के दौरान गर्मी को कंट्रोल किया जा सके। इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। लीक के अनुसार, फोन 12GB और 16GB RAM वेरिएंट्स में आएगा, जिसमें 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

OnePlus 15 Camera

OnePlus 15 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें तीनों 50 मेगापिक्सल के सेंसर होंगे। मुख्य लेंस में Sony LYT-700 सेंसर और OIS सपोर्ट होगा, जिसकी फोकल लंबाई 24mm होगी। इसके अलावा दो Samsung ISOCELL JN5 सेंसर होंगे - एक 0.6x अल्ट्रावाइड लेंस और दूसरा 3.5x टेलीफोटो लेंस के लिए।

दमदार कॉम्पैक्ट फोन ला रहा OnePlus

OnePlus 15 Design और Build Quality

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus ने इस बार फोन के डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी दोनों में सुधार किया है। OnePlus 15 में मेटल फ्रेम और माइक्रो-आर्क ऑक्सिडेशन फिनिश देखने को मिल सकती है, जिससे फोन ज्यादा स्क्रैच और डेंट रेजिस्टेंट बनेगा। इसके अलावा कंपनी नया कलर ऑप्शन "Sand Storm" भी पेश कर सकती है।

OnePlus 15 India Price

OnePlus 15 5G को प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में रखा जाएगा। लीक के अनुसार, भारत में इसकी अनुमानित कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है। इस रेंज में यह Samsung, Apple और Xiaomi जैसे टॉप ब्रांड्स के हाई-एंड फोन से मुकाबला करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X