OnePlus ने 15,000 रु के अंदर लॉन्च किया फोन, मिलती है 5000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
अगर आप भी वनप्लस के स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन बजट कम हैं तो आपको बता दें कि इस टेक लिजेंड का OnePlus Nord 20 SE जो AliExpress पर काफी कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन के बैक साइड में 50MP का डुअल-कैमरा सेटअप और फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलता है।

इसके अलावा इसमें 5,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio चिपसेट आती है। OnePlus Nord 20 SE को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ HD+ डिस्प्ले और डुअल-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि वनप्लस का यह फोन का सबसे किफायती स्मार्टफोन हैं जिसमें ऐसे प्रीमियम फीचर्स मिलते है। आइये एक नजर डालते हैं इस फोन पर।
इन्हें भी पढ़ें: आखिरकार OnePlus 10T भारत में हुआ लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स जानकर खरीदने को हो जाएंगे मजबूर
OnePlus Nord 20 SE के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस नॉर्ड 20 एसई जो 6.5 इंच की IPS एलसीडी स्क्रीन, 720 x 1612 पिक्सल के HD+ रिज़ॉल्यूशन और 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में बैक साइड में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा + 2MP डेप्थ डुअल-कैमरा ऐरे रियर पैनल पर मिलता है। वहीं अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें, तो फोन में एक 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। OnePlus Nord 20 SE जो हेलियो G35 चिप द्वारा संचालित है। सिस्टम 64GB स्टोरेज और 4GB RAM के साथ आता है। इसके अलावा फोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। वनप्लस का यह बजट फोन एंड्रॉइड 12-आधारित OxygenOS 12.1 पर रन करता है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा इसमें हमें AI फेस अनलॉक और साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में हमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4G VOLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, एक USB-सी कनेक्टर और एक 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है।

OnePlus Nord 20 SE की कीमत और उपलब्धता
AliExpress के अनुसार आपको बता दें कि वनप्लस नॉर्ड 20 एसई जो यह 8 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत डिस्काउंट के बाद 12,270 रुपए - 15,133 रुपए बताई गई हैं। यह कंपनी का सबसे सस्ता फोन हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








